Home राज्यAssam प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंचीं असम, कांग्रेस उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट पर होगी चर्चा; तैयारियां तेज

प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंचीं असम, कांग्रेस उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट पर होगी चर्चा; तैयारियां तेज

by Sachin Kumar
0 comment
Priyanka Gandhi Vadra arrives Assam meetings finalise Cong candidate list

Assam Election : असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कमर कस ली है. उम्मीदवार चयन से लेकर गठबंधन पर पार्टी मजबूती से लगी हुई है. इसी बीच प्रियंका गांधी असम के दौरे पर पहुंची हैं.

Assam Election : असम में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने राज्य में अपनी मशीनरी को तेज कर दिया है. साथ ही अब सीट बंटवारे को लेकर भी तैयारियों शुरू कर दी हैं. इसकी बागडोर कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को दी है और वह 126 मेंबर वाली असेंबली के पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की भी अध्यक्ष हैं. वह 19-20 फरवरी को दो दिन के दौरे पर असम पहुंची हैं. इस दौरान वह असम चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल करने के लिए मीटिंग्स करेंगी. बता दें कि एयरपोर्ट पर उनका स्वागत राज्य कांग्रेस प्रेसिडेंट गौरव गोगोई और पार्टी के दूसरे सीनियर लीडर्स ने किया.

वहीं, एयरपोर्ट से वह सीधी नीलाचल हिल्स पर बने पवित्र कामाख्या मंदिर में पूजा करने गईं. राज्य कांग्रेस के मुताबिक, वायनाड की सांसद पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स के सदस्यों से मिलेंगी. इसके अलावा विधायकों, जिला अध्यक्षों और सांसदों के साथ वन-ऑन-वन-मीटिंग करेंगी. वह आज दिन में राज्य की BJP सरकार के खिलाफ एक चार्जशीट जारी करेंगी.

इस महीने के अंत में जारी हो सकती है सूची

दूसरी तरफ असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने बुधवार को कहा था कि आगामी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली इस महीने के प्रकाशित कर दी जाएगी. यह घोषणा उन्होंने प्रियंका गांधी के दौरे से पहले की है. गोगोई ने कहा कि हमारा लक्ष्य चयन प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने का है और केंद्रीय नेतृत्व ने भी हमें कहा है कि इस महीने तक कम से कम एक सूची जारी कर दी जाए. उन्होंने आगे कहा कि मार्च के पहले हफ्ते तक करीब 80 सीटों के लिए नामों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा. बता असम विधानसभा में 126 सीटें हैं और राज्य चुनाव मार्च-अप्रैल में होने वाले हैं.

यह हो सकती हैं गठबंधन में पार्टियां शामिल

इसके अलावा गोगोई से जब गठबंधन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह निश्चित रूप से होगा और इस मामले में हमारी पार्टी बीजेपी से ज्यादा सक्रिय है. गठबंधन में कांग्रेस के अलावा माकपा, रायजोर दल, असम जातीय परिषद (AJP), CPI, CPI (ML), जातीय दल-असम (JEDA) और कार्बी आंगलोंग स्थित ऑल पार्टी हिल कॉन्फ्रेंस (APHLC) ने विधानसभा चुनाव में एक मंच से चुनाव लड़ने का फैसला किया है.

आपको बताते चलें कि कांग्रेस हाई कमान का मानना है कि पिछली बार की तरह गुटबाजी और एकजुटता की कमी की वजह से पार्टी को राज्य में काफी नुकसान हुआ था. यही वजह है कि अब प्रियंका गांधी को पार्टी में खींचतान को खत्म करने के लिए तैनात किया गया है और पार्टी के फैसले को केंद्रीकृत करने पर जोर दिया गया है.

यह भी पढ़ें- टेक्नोलॉजी और टेलैंट के साथ AI में सुपरपावर बनेगा भारत, ब्रिटिश पूर्व PM ऋषि सुनक ने जताया भरोसा

News Source: Press Trust of India (PTI)

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?