Home Lifestyle रमजान में इन 6 कुर्तियों के साथ बिखेरें अपनी सादगी का जलवा, हर लुक में लगेगा स्टाइल का तड़का

रमजान में इन 6 कुर्तियों के साथ बिखेरें अपनी सादगी का जलवा, हर लुक में लगेगा स्टाइल का तड़का

by Preeti Pal
0 comment
रमजान में इन 6 कुर्तियों के साथ बिखेरें अपनी सादगी का जलवा, हर लुक में लगेगा स्टाइल का तड़का

Lucknowi Chikankari Kurti: इस रमजान, अपनी पसंद की चिकनकारी कुर्ती चुनें और अपनी सादगी से सबको अपना दीवाना बनाएं. आपके लिए आज उन्हीं का लेटेस्ट कलेक्शन लेकर आए हैं.

19 February, 2026

रमजान का महीना शुरू हो चुका है और इफ्तार पार्टियों की रौनक भी महसूस होने लगी है. अगर आप भी इफ्तार पार्टी में सबसे बेस्ट दिखना है, तो लखनऊ की गलियों की मशहूर चिकनकारी कुर्तियां अपने वॉर्डरोब में जरूर शामिल करें. इस साल अगर आप भी ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक की तलाश में हैं, तो चिकनकारी से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. ये न सिर्फ आपको रॉयल लुक देती हैं बल्कि हल्की गर्मियों के इस मौसम में सुकून भी पहुंचाती है. ऐसे में आज आपको लिए 6 बेहतरीन चिकनकारी कुर्ती ऑप्शंस लेकर आए हैं, जो इस रमजान आपकी शान बढ़ाएंगे.

कॉटन अनारकली

रमजान की शाम और मलमल का साथ एकदम परफेक्ट है. मलमल कॉटन पर बारीक कढ़ाई वाली अनारकली कुर्ती आपको एकदम परफेक्ट लुक देती है. इसे आप चूड़ीदार पजामी या लेगिंग्स के साथ पहन सकती हैं.

सिल्क कुर्ती

अगर आप थोड़ी शाइन चाहती हैं, तो मोडल सिल्क फैब्रिक की चिकनकारी कुर्ती चुनें. इस फैब्रिक का फॉल बहुत प्यारा आता है. पेस्टल शेड्स जैसे कि पिस्ता ग्रीन या बेबी पिंक में मोडल सिल्क कुर्ती आपकी इफ्तार पार्टियों में बेस्ट दिखाएगी.

यह भी पढ़ेंःहल्की सर्दी वाली शादी में फुल स्लीव्स पहनकर मारें टशन, एलिगेंट लुक के साथ दिखेंगी एकदम प्रिंसेस जैसी रॉयल

शॉर्ट चिकनकारी कुर्ती

आजकल शॉर्ट कुर्ती के साथ शरारा या गरारा काफी ट्रेंड में है. रमजान की छोटी गेट-टुगेदर के लिए ये एक शानदार ऑप्शन है. आप भी चिकनकारी वर्क वाली शॉर्ट कुर्ती को मैचिंग शरारा के साथ पेयर करें. ये ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ मॉडर्न और यूथफुल टच भी देती हैं.

जॉर्जेट कुर्ती

जॉर्जेट फैब्रिक पर जब ‘बखिया’ और ‘फंदा’ कढ़ाई की जाती है, तो वो बहुत ही खूबसूरत लगती है. अगर आप किसी बड़ी इफ्तार पार्टी में जा रही हैं, तो डार्क कलर्स की जॉर्जेट चिकनकारी कुर्ती पहनकर जाएं.

अंगरखा स्टाइल

चिकनकारी में अंगरखा स्टाइल हमेशा से सदाबहार रहा है. साइड में बंधी डोरियां और उस पर लटके छोटे-छोटे लटकन इस स्टाइल को और भी खास बनाते हैं. ये कुर्ती डिजाइन न सिर्फ आपकी कमर को एक शेप देता है बल्कि आपको एक क्लासिक लखनवी नजाकत भी देता है.

कैजुअल लुक

अगर आप बहुत ज्यादा सजना-धजना पसंद नहीं करतीं, तो इस तरह की कैजुअल लखनवी कुर्तियां आपको जरूर पसंद आएंगी. ये डेली वियर के लिए भी बेस्ट रहती हैं.

यह भी पढ़ेंःस्टाइलिश, क्लासी और सुपर देसी; इन 6 देसी फैंसी सूटों के साथ अपने वॉर्डरोब को दें एक नया मेकओवर

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?