Home Lifestyle होली में इन आउटफिट के साथ बने असली रंगबाज, Aesthetic Photos के साथ मिलेगी फिल्मी Vibes

होली में इन आउटफिट के साथ बने असली रंगबाज, Aesthetic Photos के साथ मिलेगी फिल्मी Vibes

by Neha Singh
0 comment
Holi Aesthetic Outfits

Holi Aesthetic Outfits: अगर आप इस होली सबसे अलग और ट्रेंडी दिखना चाहते हैं, तो अपने आउटफिट पहले से प्लान कर लें. यहां देखें बेस्ट होली आउटफिट आइडियाज.

22 February, 2026

होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है, यह स्टाइल और मस्ती दिखाने का भी एक खास मौका है. अगर आप इस होली सबसे अलग और ट्रेंडी दिखना चाहते हैं, तो अपने आउटफिट पहले से प्लान कर लें. सही रंग, सही फैब्रिक और थोड़ी क्रिएटिव आपको होली और स्पेशल बना सकती है. चाहे आप क्लासिक सफेद कुर्ता पहनें, बोहो स्टाइल चुनें, या इंडो-वेस्टर्न ट्विस्ट अपनाएं, आप हर लुक के साथ परफेक्ट फिल्मी वाइब्स पा सकते हैं. इसके अलावा, अगर आपके आउटफिट एस्थेटिक हैं, तो आपकी होली की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर हिट होंगी। इस होली एक रंगबाज बनें और अपने स्टाइल से सभी को इम्प्रेस करें.

जींस कुर्ती

jeans kurti

कॉलेज की होली पार्टी के लिए एक डेनिम जींस और व्हाइट कुर्ती का कॉम्बिनेशन सबसे बेस्ट रहेगा. इसके साथ एक मल्टीकलर दुपट्टा करी करें और आप तैयार हैं होली की मस्ती के लिए. झुमके और शूज के साथ अपना लुक कम्पलीट करें और जमकर होली खेलें. यकीन माने आपकी फोटोज भी झक्कास आने वाली हैं.

स्कर्ट और क्रॉप टॉप

skirt kurti

अगर आपको इंडो वेस्टर्न ड्रेसस पहनना पसंद है तो आप एक कॉटन स्कर्ट को अपने क्रॉप टॉप के साथ कैरी कर सकती हैं. यह आउटफिट आपको भीड़ में सबसे हटके दिखाएगा. सिल्वर ज्वैलरी के साथ अपना लुक कम्पलीट करें और जमकर होली खेलें.

जींस और शर्ट

अगर आप ज्यादा एफर्ट नहीं करना चाहती तो आप अपना लुक एक जींस को बेसिक व्हाइट शर्ट के साथ स्टाइल कर सकती हैं. गले में एक दुपट्टा डालने से फोटोज बहुत सुंदर आएंगी. आप चाहे तो जींस की जगह शॉर्ट्स भी पहन सकती हैं. ट्रेडिंग चश्मे के साथ आप अपना लुक और रंगीन बना सकती हैं.

सलवार सुट

फुल इंडियन लुक के लिए व्हाइट सलवार सूट पहनना बेस्ट आइडिया होगा. सलवार सूट के साथ मल्टीकलर दुपट्टा कैरी करें. अगर आप हेयरस्टाइल के लिए परांदा चोटी चुनती हैं तो यकीन माने सभी की नजर आप पर ही होगी. इन आइडियाज को फॉलो करके आप अपनी होली और मजेदार और एस्थेटिक बना सकती हैं.

यह भी पढ़ें- शादी की स्पॉटलाइट पानी है तो पहनें ये Indo-Western Outfit, लगेंगी हिरोइन जैसी खूबसूरत

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?