Home Lifestyle शादी की स्पॉटलाइट पानी है तो पहनें ये Indo-Western Outfit, लगेंगी हिरोइन जैसी खूबसूरत

शादी की स्पॉटलाइट पानी है तो पहनें ये Indo-Western Outfit, लगेंगी हिरोइन जैसी खूबसूरत

by Neha Singh
0 comment
Indo Western Outfit

Indo Western Outfit: आज हम आपको कुछ बहुत ही खूबसूरत इंडो-वेस्टर्न ड्रेसस दिखाने वाले हैं, जिसे पहनकर आप किसी हिरोइन से कम नहीं दिखेंगी.

20 February, 2026

शादियों का सीजन शुरू हो चुका है. शादी में लड़कियों के लिए सबसे बड़ा और जरूरी टास्क होता है आउटफिट सिलेक्ट करना. एक अच्छा आउटफिट आपको शादी में मेन कैरेक्टर वाइब देता है, इसलिए बहुत जरूरी है कि आप कुछ हटके और स्टाइलिश पहनें, खासकर अगर आप दुल्हे या दुल्हन की बहन हैं तो. शादी में पहनने के लिए लहंगा और साड़ी बहुत कॉमन हो गया है, इसलिए आज हम आपको कुछ बहुत ही खूबसूरत इंडो-वेस्टर्न ड्रेसस दिखाने वाले हैं, जिसे पहनकर आप किसी हिरोइन से कम नहीं दिखेंगी और पूरी शादी में सभी की नजरें आप पर होंगी.

Sharara Crop Top

फ्लेयर पैंट्स आजकल ट्रेंड में हैं. आप इसे ट्रेडिशनल टच देकर शादी में पहन सकती हैं. यह आउटफिट एस्थेटिक लुक के लिए बेस्ट है. आप सीक्वेंस वर्क वाले फैबरिक का शरार क्रॉप टॉप सेट पहनें और इसे श्रग के साथ कम्पलीट करें. आप चाहे तो श्रग की जगह फुल स्लीव टॉप भी पहन सकती हैं. दोनों ही स्टाइल बहुत अट्रैक्टिव लग रहे हैं.

Draped Skirt with Shrug

प्लेटड स्कर्ट और डिजाइनर ब्लाउज इंस्टैंट हिरोइन वाला लुक देते हैं. आप श्रग के साथ या इसके बिना इसे स्टाइल कर सकती हैं. कर्ल हेयर और सॉफ्ट मेकअप के साथ आप शादी में शाइन करने के लिए रेडी हो जाएंगी. इस ड्रेस के साथ सुंदर क्लच लेना न भूलें.

Mermaid Gown

Mermaid Gown

अगर आफ हॉलीवुड लवर हैं तो यह मरमेड गाउन आपको बहुत पसंद आएगा. इसका मरमेड डिजाइन आपके फीचर्स को एन्हांस करेगा और फुल स्लीव्स से रॉयल टच मिलेगा. आप चाहें तो इसके साथ स्लीवलेस ब्लाउज भी पहन सकती हैं. फोटो में दिखाए गए तीनों डिजाइन बहुत सुंदर हैं.

Corset Gown

Corset Gown

मेन कैरेक्टर वाइब के लिए यह कॉर्सेट ड्रेस सबसे बेस्ट हैं. यह ड्रेस इतनी प्यारी है कि आप इसमें प्रिंसेस जैसा फील करेंगी. लैवेंडर कलर और इसकी डिटेलिंग इसे क्लासी और रिच आउटफिट बनाते हैं. यकीन मानिए इस ड्रेस की तारीफ सभी करने वाले हैं और आपकी फोटोज भी शानदार आएंगी.

Sharara Saree

Sharara Saree

अगर आप साड़ी लवर हैं तो यह ड्रेस आपके लिए बेस्ट है. यह साड़ी ट्रेडिशनल और मॉडर्न टच का मिक्सचर है. एक फ्लेयर्ड शरारा, स्लीवलेस ब्लाउज और प्री ड्रेप पल्लू मिलकर कमाल का आउटफिट क्रिएट करते हैं. रेड कलर में यह शादी के लिए परफेक्ट है. आप चाहे तो किसी भी कलर की ड्रेस ले सकती हैं.

यह भी पढ़ें- हल्की सर्दी वाली शादी में फुल स्लीव्स पहनकर मारें टशन, एलिगेंट लुक के साथ दिखेंगी एकदम प्रिंसेस जैसी रॉयल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?