Rashmika Mandanna Fashion Game: नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने फैशन सेंस की वजह से भी चर्चा में रहती हैं. यही वजह है कि आज हम आपके लिए उनके बेस्ट लुक्स ढूंढ़कर लाए हैं.
05 April, 2026
नेशनल क्रश और बॉक्स ऑफिस की असली क्वीन रश्मिका मंदाना आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं. पुष्पा की श्रीवल्ली ने न सिर्फ अपनी एक्टिंग से, बल्कि अपने गजब के फैशन सेंस से भी करोड़ों दिलों को जीता है. रश्मिका का स्टाइल ऐसा है जिसे देखकर लगता है कि ये तो हमारे जैसा ही है, लेकिन फिर भी उसमें एक रॉयल अंदाज़ होता है. उनके हर लुक में कॉन्फिडेंस और सादगी का एक अनोखा कॉम्बिनेशन दिखता है. रश्मिका के जन्मदिन के मौके पर एक नज़र उनके उन लुक्स पर डालते हैं, जिन्होंने फैशन की दुनिया में झंडे गाड़ दिए.

आइवरी और ग्रीन
रश्मिका जब आइवरी कलर के सूट में सामने आईं, तो सबकी निगाहें उन पर ठहर गईं. इसके साथ उन्होंने डार्क ग्रीन कलर का हैवी कढ़ाई वाला दुपट्टा कैरी किया था. बड़े-बड़े इयररिंग्स ने उन्हें किसी मॉडर्न राजकुमारी जैसा लुक दिया. ये सादगी और रॉयल्टी का एक परफेक्ट एग्जाम्पल था.

ट्रेडिशन का जश्न
रश्मिका मंदाना ने इस लुक में भारतीय परंपरा को बहुत ही खूबसूरती से पेश किया. उन्होंने एक ऐसी ड्रेस चुनी जिस पर बहुत ही बारीक और सुंदर कढ़ाई की गई थी. इसके साथ वाइब्रेंट कलर रंग का दुपट्टा और ट्रेडिशनल गहनों ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए. रश्मिका का ये अंदाज़ बताता है कि वो अपनी जड़ों से कितनी जुड़ी हुई हैं.

सिल्क साड़ी
साड़ी में रश्मिका की खूबसूरती का कोई मुकाबला नहीं है. जब उन्होंने सिल्क की ब्रोंज साड़ी पहनी, तो वो बिल्कुल किसी शाइनिंग स्टार जैसी लग रही थीं. साड़ी की हल्की चमक, बारीक बॉर्डर और उनके खुले लहराते बाल, ये पूरा लुक काफी मॉडर्न और सोफिस्टिकेटेड था.

ब्लैक गाउन
एथनिक ही नहीं, वेस्टर्न ड्रेसेस में भी रश्मिका मंदाना का कोई मुकाबला नहीं है. एक इवेंट के लिए उन्होंने ब्लैक कलर का शानदार गाउन पहना था. इस गाउन का कॉर्सेट स्टाइल और नेट का काम इसे बहुत ही स्टाइलिश बना रहा था. इस लुक को उन्होंने बहुत ही मिनिमल एक्सेसरीज के साथ कैरी किया, जिससे उनकी नेचुरल खूबसूरती निखर कर आई.

अनारकली
ब्लैक सीक्विन अनारकली सूट में रश्मिका मंदाना किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं. उन्होंने ट्रेडिशनल झुमकी, साइड पार्टेड ओपन हेयर और सिंपल मेकअप के साथ अपने इस ट्रेडिशनल लुक को और स्टनिंग बनाया.
यह भी पढ़ेंः वीकेंड का फुल ऑन डोज, OTT पर रिलीज हुईं ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज, तैयार कर लें अपनी वॉचलिस्ट
