Dhurandhar 2 Pathani Kurtas: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों ‘धुरंधर’ के ‘हमज़ा’ बनकर हर तरफ छाए हुए हैं. लेकिन इस कैरेक्टर के पीछे सिर्फ रणवीर की नहीं बल्कि कास्ट्यूम डिजाइनर की भी कड़ी मेहनत लगी है.
05 April, 2026
बॉलीवुड के ‘पावरहाउस’ रणवीर सिंह जब पर्दे पर आते हैं, तो अपने कैरेक्टर में जान फूंक देते हैं. आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में उनके किरदार ‘हमज़ा अली मज़ारी’ को लेकर भी कुछ ऐसा ही क्रेज देखने को मिल रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म में उनके पहने गए पठानी सूट और उनकी मुड़ी हुई आस्तीनों के पीछे एक लंबी कहानी और कड़ी मेहनत छिपी है? दरअसल, उनकी कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर स्मृति चौहान ने हाल ही में खुलासा किया है कि कैसे रणवीर के बाइसेप्स को स्क्रीन पर शानदार दिखाने के लिए पूरी टीम ने दिन-रात एक कर दिए थे.

रणवीर का आइडिया
‘धुरंधर’ में हमज़ा का सफर लियारी की गलियों से शुरू होकर वहां के सिंहासन तक पहुंचने का है. जब वो रहमान डकैत के गैंग में शामिल होता है, तो उसके कपड़ों में एक खास बदलाव दिखता है. स्मृति ने एक इंटरव्यू में बताया कि ये रणवीर सिंह का ही आइडिया था कि उनके पठानी कुर्ते की आस्तीनें पूरी तरह से ऊपर उनके बाइसेप्स तक मुड़ी होनी चाहिए. रणवीर चाहते थे कि उनका ये रॉउडी और पावरफुल अवतार ऑडियन्स को साफ दिखना चाहिए.

डिज़ाइनर के लिए चैलेंज
सुनने में ये बात बहुत छोटी लगती है, लेकिन एक नॉन-स्ट्रेच फैब्रिक की बाजू को भारी-भरकम बाइसेप्स के ऊपर तक चढ़ाना डिज़ाइनर टीम के लिए सिरदर्द बन गया था. पठानी सूट आमतौर पर जिस कपड़े से बनते हैं, वो बाइसेप्स पर जाकर फंस जाते थे. इस प्रोब्लम को सोल्व करने के लिए टीम ने स्ट्रेच मटेरियल का इस्तेमाल करना शुरू किया, लेकिन असली चैलेंज अभी बाकी था.
स्मृति ने बताया कि स्ट्रेच वाले कपड़ों को डाई करना बहुत मुश्किल होता है. कैमरे की लाइट में अक्सर काला रंग चारकोल ग्रे जैसा दिखने लगता था, या शाइन करने लगता था. सही कलर और सही टेक्सचर पाने के लिए टीम ने सूरज की रोशनी में सैकड़ों बार कलर्स के शेड्स के साथ एक्सपेरिमेंट किए. कई बार कपड़ा सिकुड़ जाता था, लेकिन टीम ने हार नहीं मानी और रणवीर के लिए कई ऐसे पठानी कुर्ते तैयार किए जिनकी आस्तीनें आसानी से ऊपर चढ़ सकें.

कैरेक्टर का राज
जैसे-जैसे हमज़ा फिल्म में ताकतवर होता जाता है, उसके कपड़ों में भी डिटेलिंग बढ़ने लगती हैं. उसके कुर्ते पर लेदर के पैच, डबल स्टिचिंग और खूबसूरत बटन दिखने लगते हैं. फिल्म के एक सीन में, जहां हमज़ा पहली बार यालीना से मिलता है, उसने मैरून कलर का पठानी सूट पहना है. इस एक कलर को परफेक्ट बनाने के लिए टीम को सबसे ज़्यादा मेहनत करनी पड़ी.
इतना ही नहीं, हमज़ा की बलूची सलवार बनाने में करीब 12 से 15 मीटर कपड़े का इस्तेमाल होता था. इसे पहनने में रणवीर को दिक्कत न हो और ये बहुत हैवी न लगे, इसके लिए 7-8 अलग-अलग तरह के कपड़ों का इस्तेमाल करके उसे फाइनल किया गया.
पावर का सिंबल
इलेक्शन रैली वाले सीन में जब रणवीर काले चश्मे, शानदार बाइसेप्स और मुड़ी हुई आस्तीनों के साथ पर्दे पर आते हैं, तो उनकी पर्सनालिटी और भी डरावनी और इम्प्रेसिव लगती है. फिल्म में रणवीर की मुड़ी हुई स्लीव्स सिर्फ फैशन नहीं थीं, बल्कि पावर का सिंबल थीं. रणवीर सिंह के इस दमदार अवतार और उनके बाइसेप्स का ये सेलिब्रेशन उनकी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में भी जारी है. फिल्म के एक्शन सीन्स और लियारी के मार्केट के बीच रणवीर का ये रफ एंड टफ लुक हर किसी का ध्यान खींच रहा है.
यह भी पढ़ेंःनेशनल क्रश का फैशन जलवा, देखें Rashmika Mandanna के वो 5 किलर लुक्स, जिन्होंने इंटरनेट पर लगाई आग!
