Home Lifestyle Holi Party में बॉलीवुड हिरोइन जैसा दिखना है तो पहनें ये White Kurti, फोटोज भी आएंगी Aesthetic

Holi Party में बॉलीवुड हिरोइन जैसा दिखना है तो पहनें ये White Kurti, फोटोज भी आएंगी Aesthetic

by Neha Singh
0 comment
Holi White Kurti

Holi White Kurti: अगर आपके ऑफिस में भी होली पार्टी हो रही है तो एक स्टाइलिश व्हाइट कुर्ती पहनना बेस्ट आइडिया है. यहां देखें कुछ स्टाइलिश इंस्पिरेशन.

26 February, 2026

होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है, यह स्टाइल और मस्ती दिखाने का भी एक खास मौका है. अगर आप इस होली सबसे अलग और ट्रेंडी दिखना चाहते हैं, तो इस बार बॉलीवुड हिरोइन वाला लुक ट्राई करें. अगर आपके ऑफिस में भी होली पार्टी हो रही है तो एक स्टाइलिश व्हाइट कुर्ती पहनना बेस्ट आइडिया है. एस्थेटिक तरीके से कुर्ती को स्टाइल करें और अपने ऑफिस में छा जाएं. आपकी होली की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर हिट होंगी. इस होली एक फुल हिरोइन वाली वाइब्स पाएं और सभी को इम्प्रेस करें. यहां आपके लिए कुछ कुर्ती इंस्पिरेशन दिए गए हैं.

चिकनकारी अनारकली

अनारकली डिजाइन बहुत ही खूबसूरत लगता है. इस फैब्रिक में अनारकली डिजाइन ऑफिस पार्टी के लिए बेस्ट है. यह मॉडेस्ट भी है और सुंदर भी. इस कुर्ती को हील्स और हैवी झुमके के साथ पेयर करें. इसके साथ वाइब्रेंट रेड, पिंक या ग्रीन बांदनी दुपट्टा बहुत ही जचेगा और आपका पूरा लुक निखार देगा.

फ्लेयर्ड स्लीव कुर्ती

फ्लेयर्ड स्लीव कुर्ती आम कुर्ती से हटके लगती हैं. इसकी स्लीव्स आपका पूरा लुक खास बना देती हैं. आप हील्स और हेवी झुमके के साथ इसे सटाइल करें. इस कुर्ती के साथ स्लीक बन बहुत सूट करेगा. यह ऑफिस पार्टी के लिए एक डीसेंट आउटफिट होगा.

क्लासी कॉटन अनारकली

अगर आप क्लासी लुक चाहती हैं, तो आप सोनम बाजवा की तरह सिंपल और प्लेन अनारकली सूट चुन सकती हैं. एक्ट्रेस ने व्हाइट अनारकली सूट को गोल्डन बॉर्डर वाले दुपट्टे के साथ पेयर किया, जिसने ओवरऑल लुक को और भी अच्छा बना दिया.

चिकनकारी कुर्ती

अगर आप ज्यादा एफर्ट नहीं करना चाहती हैं, तो सिंपल चिकनकारी कुर्ती पहनना आपके लिए बेस्ट होगा. आप इसे दिशा पाटनी की तरह स्टाइल कर सकती हैं. लुक एन्हांस करने के आप कलरफुल चूड़ियां ट्राई कर सकती हैं. इस कुर्ती के साथ जूती पहनें.

पाकिस्तानी स्टाइल सूट

ऑर्गेंजा फैब्रिक से बने पाकिस्तानी स्टाइल के सूट पॉपुलर चॉइस हैं. ये होली के लिए भी एक बढ़िया ऑप्शन हैं. सारा अली खान के सूट में कट वर्क और लेस डिटेलिंग है, जो एक सिंपल और सोबर लुक देता है. उनके दूसरे सूट पर मिरर वर्क किया गया है, जो बहुत शाइन कर रहा है.

यह भी पढ़ें- होली में इन आउटफिट के साथ बने असली रंगबाज, Aesthetic Photos के साथ मिलेगी फिल्मी Vibes

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?