Home Lifestyle इस बार इफ्तार पार्टी में बिखेरें अपना जलवा, इन 6 Pakistani सूट के साथ दिखें सबसे अलग

इस बार इफ्तार पार्टी में बिखेरें अपना जलवा, इन 6 Pakistani सूट के साथ दिखें सबसे अलग

by Preeti Pal
0 comment
इस बार इफ्तार पार्टी में बिखेरें अपना जलवा, इन 6 Pakistani सूट के साथ दिखें सबसे अलग

Pakistani Suit Set: इफ्तार पार्टी में अगर आपको भी सबसे ज्यादा चमकना है औऱ परफेक्ट लुक चाहती हैं, तो आज आपके लिए सबसे बेस्ट पाकिस्तानी सूट कलेक्शन लाए हैं.

28 February, 2026

रमजान के महीनें में खूब इफ्तार पार्टियां होती हैं. ऐसे में अगर आप इस बार कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो कंफर्टेबल भी हो और जिसमें रॉयल लुक भी आए, तो पाकिस्तानी सूट से बेहतर कुछ नहीं है. यही वजह है कि आज हम आपके लिए लेटेस्ट और सबसे खूबसूरत पाकिस्तानी सूटों का कलेक्शन लेकर आए हैं. ऐसे में आपके लिए ऐसे शानदार ऑप्शन लाए हैं जो आपके रमजान वार्डरोब में चार चांद लगा देंगे.

चिकनकारी

रमजान की दोपहर और इबादत के टाइम आप व्हाइट पाकिस्तानी चिकनकारी सूट से बेहतर कुछ नहीं. ये न सिर्फ आंखों को सुकून देता है बल्कि पहनने में भी बहुत लाइट होता है. बारीक कढ़ाई का काम इस सूट को और एलीगेंट लुक देता है.

वेलवेट कुर्ता

अगर आप किसी खास इफ्तार दावत में जा रही हैं, तो वेलवेट पाकिस्तानी सूट भी पहन सकती हैं. जरी या थ्रेड वर्क वाले ये सूट रात की रोशनी में बहुत शानदार लगते हैं. ये उन लड़कियों के लिए बेस्ट हैं जो थोड़ा हैवी और रॉयल लुक चाहती हैं.

डिजिटल प्रिंट

साल 2026 में पेस्टल कलर्स जैसे पिस्ता ग्रीन, पाउडर ब्लू और लैवेंडर काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं. फ्लोरल डिजिटल प्रिंट वाले ये पाकिस्तानी सूट्स काफी कूल और ट्रेंडी लुक देते हैं. इनके साथ ऑर्गेंजा दुपट्टा आपके लुक को और भी स्टाइलिश बना देगा.

यह भी पढ़ेंःSummer Season में भी दिखेगा आपका जलवा, जब सेलेब्स की तरह कैरी करेंगी ये कूल और ब्रीजी साड़ियां

शरारा और गरारा सेट

पाकिस्तानी स्टाइल के घेरेदार शरारा और गरारा अब फिर से फैशन में आ चुके हैं. रेशमी कढ़ाई वाले ये सूट सेट बहुत ग्रेसफुल लगते हैं. अगर आप ईद के लिए कुछ ढूंढ़ रही हैं, तो ये एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.

हैवी एम्ब्रॉयडरी

सिल्क ब्लेंड फैब्रिक पर बारीक एम्ब्रॉयडरी वाले पाकिस्तानी सूट हमेशा से ही लड़कियों की पहली पसंद रहे हैं. इनमें मिलने वाले रिच कलर्स और शाइन आपको पार्टी की भीड़ से अलग दिखाएंगे. लाइट जूलरी और मेकअप के साथ आप परफेक्ट लुक पा सकती हैं.

काफ्तान स्टाइल

जिन लड़कियों को फिटिंग के बजाय कंफर्ट ज्यादा पसंद हैं, उनके लिए काफ्तान स्टाइल पाकिस्तानी सूट्स बेस्ट रहते हैं. ये ढीले-ढाले होने के साथ-साथ काफी फैशनेबल भी होते हैं. इस तरह के सूट्स के साथ ऑक्सीडाइज्ड जूलरी और मोजरी भी पेयर कर सकती हैं.

यह भी पढ़ेंः पुराने बोरिंग लुक को कहें अलविदा, 2026 में इन 6 सुपर Fancy Salwar Designs से बढ़ाएं अपने सूट की शोभा

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?