Home Lifestyle Summer Season में भी दिखेगा आपका जलवा, जब सेलेब्स की तरह कैरी करेंगी ये कूल और ब्रीजी साड़ियां

Summer Season में भी दिखेगा आपका जलवा, जब सेलेब्स की तरह कैरी करेंगी ये कूल और ब्रीजी साड़ियां

by Preeti Pal
0 comment
Summer Season

Saree for Summer: इस गर्मी में अपनी भारी साड़ियों को संदूक में डालें और इन लाइटवेट साड़ियों के साथ अपना नया स्टाइल स्टेटमेंट बनाएं. आज आपके लिए सेलेब इंस्पायर साड़ियों का कलेक्शन लाए हैं.

23 February, 2026

सर्दियों की विदाई हो चुकी है और भारी-भरकम कपड़ों, ओवरकोट और जैकेट को अलविदा कहने का वक्त आ गया है. सूरज की रोशनी अब शाम तक साथ निभा रही है, जो इस बात का इशारा है कि अलमारी में अब कुछ हल्के, सिंपल और ब्रीदी आउटफिट्स शामिल कर लें. अगर आप उन लोगों में से हैं जिनके लिए साड़ी हर मौसम का ऑल-टाइम फेवरेट आउटफिट है, तो ये सीजन आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. वैसे भी, बॉलीवुड की हसीनाओं ने इस बार गर्मियों के लिए जो साड़ियां चुनी हैं, वे न सिर्फ स्टाइलिश हैं बल्कि चिलचिलाती धूप में ये आपको सुकून भी देंगी. ऐसे में आपके लिए उन साड़ियों का कलेक्शन लाए हैं, जो समर सीजन में आपको अपने वार्डरोब में शामिल करनी चाहिएं.

चिकनकारी

जब बात इंडियन टेक्सटाइल की आती है, तो नीता अंबानी का कलेक्शन किसी म्यूजियम से कम नहीं लगता. हाल ही में उन्होंने एक प्रोग्राम के लिए आइवरी शेड की लाइटवेट चिकनकारी साड़ी चुनी. अगर आप किसी खास फंक्शन में रॉयल दिखना चाहती हैं, तो फेदरलाइट चिकनकारी साड़ी से बेहतर कुछ नहीं हो सकता.

कॉटन का जादू

कंगना रनौत कई बार साबित कर चुकी हैं, कि कॉटन साड़ी कभी भी बोरिंग नहीं हो सकती. उन्होंने ट्रेडिशनल साड़ियों को एक मॉडर्न और फेमिनिन ट्विस्ट दिया है. हाथ से बुनी गई स्ट्राइप्ड साड़ियां हों या फ्लोरल कढ़ाई वाले मोटिफ्स, कंगना का कॉटन कलेक्शन उन लड़कियों के लिए बेस्ट है, जो कंफर्ट और स्टाइल से समझौता नहीं करना चाहतीं. अगर आप ऑफिस या कैजुअल आउटिंग के लिए कुछ ढूंढ रही हैं, तो प्रिंटेड कॉटन साड़ियां आपके लिए ही बनी हैं.

यह भी पढ़ेंःरमजान में इन 6 कुर्तियों के साथ बिखेरें अपनी सादगी का जलवा, हर लुक में लगेगा स्टाइल का तड़का

सिल्क स्टाइल

क्या आपको लगता है कि सिल्क सिर्फ शादियों और सर्दियों के लिए है? खुशी कपूर ने इस सोच को बदल दिया है. उन्होंने हाल ही में एक आइवरी कलर की लाइट सिल्क साड़ी पहनी जिसका बॉर्डर चटक पीले रंग का था. लाइट वर्क वाली सॉफ्ट सिल्क साड़ियां उन लड़कियों के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं जो कॉटन से अलग कुछ ग्लैम लुक चाहती हैं.

फ्लोरल शिफॉन

जान्हवी कपूर के लिए गर्मियों का मतलब सिर्फ ड्रेसेस नहीं, बल्कि शिफॉन की साड़ियां हैं. शिफॉन इतना हल्का होता है कि आपको गर्मी का अहसास तक नहीं होने देता. जान्हवी ने पेस्टल और मूड-लिफ्टिंग कलर्स में फ्लोरल शिफॉन साड़ियों को ट्रेंड में ला दिया है. अगर आप रंगों से खेलना पसंद करती हैं, तो वाइब्रेंट फ्लोरल प्रिंट्स वाली शिफॉन साड़ी आपकी गर्मियों को खूबसूरत बना देगी.

शीयर ऑरगेंजा

लिनन और कॉटन के बाद अगर गर्मियों में कोई फैब्रिक सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है, तो वो है ऑरगेंजा. जेनेलिया देशमुख ने दिखाया कि कैसे सही कलर और एक्सेसरीज के साथ एक शीयर ऑरगेजा साड़ी किसी भी हैवी ड्रेस को मात दे सकती है. इस तरह की साड़ी किसी भी समर वेडिंग के लिए परफेक्ट है.

बांधनी का क्रेज

रकुल प्रीत सिंह हमेशा अपने इंडियन वियर के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं. उन्होंने हाल ही में बांधनी साड़ी को एक नए अंदाज में पेश किया है. बांधनी का सदाबहार जादू अब सिर्फ ट्रेडिशनल नहीं रहा, बल्कि जेन-जी के बीच भी काफी पॉपुलर हो रहा है. सिल्क बांधनी साड़ियां, इस सीजन का सबसे बड़ा ट्रेंड हैं.

यह भी पढ़ेंः रमहल्की सर्दी वाली शादी में फुल स्लीव्स पहनकर मारें टशन, एलिगेंट लुक के साथ दिखेंगी एकदम प्रिंसेस जैसी रॉयलजान में इन 6 कुर्तियों के साथ बिखेरें अपनी सादगी का जलवा, हर लुक में लगेगा स्टाइल का तड़का

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?