Home Latest News & Updates इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया, निराशा में डूबी पाक टीम को मिली संजीवनी, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया, निराशा में डूबी पाक टीम को मिली संजीवनी, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार

by Sanjay Kumar Srivastava
0 comment
टी-20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया, निराशा में डूबी पाक टीम को मिली संजीवनी, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार

T-20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप अपने अगले पड़ाव में पहुंचने को बेताब है यानी सेमीफाइनल की रेस में कौन सी टीम का रास्ता साफ होगा और किसका टिकट वर्ल्ड कप से बाहर होने के साथ ही समाप्त हो जाएगा, इसका फैसला बस आगामी दो दिनों में हो जाएगा.

  • लक्ष्मीनारायण की रिपोर्ट

T-20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप अपने अगले पड़ाव में पहुंचने को बेताब है यानी सेमीफाइनल की रेस में कौन सी टीम का रास्ता साफ होगा और किसका टिकट वर्ल्ड कप से बाहर होने के साथ ही समाप्त हो जाएगा, इसका फैसला बस आगामी दो दिनों में हो जाएगा. पहले राउंड में रविवार को खेले जाने वाले मैच पर सबकी निगाहें होगी. क्योंकि उसमें जो टीम जीतेगी वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा, जो भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाना है. जबकि दूसरे ग्रुप में शुक्रवार को हुए अहम मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से मात देकर पाकिस्तान की उम्मीदों को जिंदा कर दिया है.

न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में जैसे ही दोनों कप्तान टॉस करने उतरे तो सबकी नजरें उनके अगले कदम पर थी. क्योंकि इस मैच में टॉस फिक्टर अहम साबित होने की बात कही जा रही थी. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतने के साथ पहले बैटिंग करने का फैसला लिया. हालांकि कीवी टीम की शुरुआत अच्छी रही. टिम सीफर्ट और फिन एलन ने टीम को तेज शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 42 गेदों पर 64 रन जोड़े. कुल मिलाकर अपने बल्लेबाजों के संघर्ष की बदौलत कीवी टीम 159 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच गई.

इंग्लैंड की खराब शुरुआत, मध्यक्रम का गजब का प्रदर्शन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंग्रेज टीम को शुरुआत ओवरों में दो बड़े झटके लगे. उनके सलामी बल्लेबाज फिलिप्स सॉल्ट और जॉस बटलर जल्दी ही आउट हो गए है. लेकिन उनके बाद आए बल्लेबाजों ने गजब का टेम्परामेंट दिखाते हुए टीम को संभाला और अपनी टीम को 19.3 ओवर में जीताकर न्यूजीलैंड की मुसीबतें बढ़ा दी, जबकि पाकिस्तान टीम ने राहत की सांस ली. इंग्लैंड की लगातार यही तीसरी जीत है. जिसने सेमीफाइनल का टिकट भी कटा लिया है.

बड़े अंतर से जीते पाकिस्तान तभी खुलेंगे सेमीफाइनल के द्वार

अंग्रेज टीम की कीवियों पर जीत मानों पाकिस्तान के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. क्योंकि अगर न्यूजीलैंड की टीम शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड को हरा देता तो पाकिस्तान का अंतिम चार में पहुंचने का सपना, सपना ही रह जाता है. ऐसे में अब टीम पाकिस्तान को आज खेले जाने वाली मुकाबले में श्रीलंका को केवल हराना ही नहीं बल्कि मिलने वाले लक्ष्य के तहत पाक को श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा. अगर पाकिस्तान की टीम लक्ष्य का पीछा करती है, तो उसे 13.1 ओवरों में टारगेट को हर हाल में हासिल करना होगा. यानी उसे यह लक्ष्य 79 गेंदों में ही अचीव करना होगा. इससे पाकिस्तान की रन रेट न्यूजीलैंड से अच्छी हो जाएगी और वो सेमीफाइनल में पहुंच सकता है. हालांकि ऐसा होना थोड़ा मुश्किल जरुर है लेकिन असंभव नहीं है. क्योंकि श्रीलंका अपने होमग्राउंड में यह मैच खेलगा. ऐसे में श्रीलंकन को दर्शकों और होम कंडिशन का फायदा जरुर मिल सकता है. लेकिन पाकिस्तान के लिए राह बहुत मुश्किल है. अब सबकी निगाहें आज श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने मैच पर है.

ये भी पढ़ेंः WI vs SA मैच के बाद अर्शदीप सिंह के पिता को आया था गुस्सा? गेंदबाज ने बताया सच; जानें मामला

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?