Home Top News खामेनेई की मौत के बाद कराची में US दूतावास पर हमला, लगाई आग; पुलिस की फायरिंग में 6 की मौत

खामेनेई की मौत के बाद कराची में US दूतावास पर हमला, लगाई आग; पुलिस की फायरिंग में 6 की मौत

by Sachin Kumar
0 comment
Karachi US Consulate Protest

Karachi US Consulate Protest : अली खामेनी की मौत के बाद मुस्लिम देशों में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. उन्होंने US-इजराइल के खिलाफ नारेबाजी की. इसी कड़ी में कराची में स्थित US एंबेसी पर भी हमला बोल दिया.

Karachi US Consulate Protest : ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत की आग पाकिस्तान में पहुंच गई है. पाकिस्तान के कराची शहर में उग्र प्रदर्शन के दौरान भीड़ का एक हिस्सा अमेरिकी दूतावास तक पहुंच गया और उसने वहां पर तोड़फोड़ शुरू कर दी. स्थिति को बिगड़ता देख US कॉन्सुलेट में तैनात अमेरिकी जवानों ने भीड़ पर गोलीबारी करना शुरू कर दिया और इस दौरान 6 लोगों की मौत हो गई.

गार्ड हाउस को किया आग के हवाले

बताया जा रहा है प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने दूतावास के प्रवेश द्वार के पास तोड़फोड़ की और गार्ड हाउस को आग के हवाले कर दिया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूतावास के बाहर धुएं का एक गुबार फैला हुआ है. इराक से लेकर भारत में खामेनेई के समर्थन में प्रदर्शन किए जा रहे हैं. वहीं, इराक में भी अमेरिकी एबेंसी पर हमला किया गया है और इस दौरान प्रदर्शनकारी दूतावास को तोड़ने के लिए एक मशीन लेकर भी पहुंचे थे. हालांकि, पुलिस ने उन्हें जब्त कर लिया है.

बेकाबू भीड़ ने किया दूतावास पर हमला

ये घटना उस वक्त शुरू हुई जब भारी संख्या में प्रदर्शनकारी कराची के एमटी खान रोड पर स्थित अमेरिकी एंबेसी के बाहर इकट्ठा हुए. इसके बाद उन्होंने खामेनेई और उनके परिवार की मौत का विरोध किया जहां पर भीड़ उतनी गुस्साई थी कि उन्होंने एंबेसी पर ही हमला कर दिया. इस दौरान भीड़ ने वहां पर मौजूद सुरक्षाबलों पर भी भारी पथराव किया. वहीं, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस को गोले छोड़े और जब मामला काबू में नहीं आया तो उन्होंने गोलियां भी चलाई.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रदर्शन में 6 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल, घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है.

खामेनेई की मौत का दिखा वैश्विक असर

अली खामेनेई की मौत के बाद इजराइल और अमेरिकी के खिलाफ भारत समेत मुस्लिम देशों में लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है. साथ ही इस हमले की कड़ी निंदा की है. उनका कहना है कि इजराइल और अमेरिका ने हमले करने का ऐसा समय चुना है जब रोजे चल रहे हैं. लोगों में गुस्सा इतना भयानक है कि कराची में लोगों ने अमेरिकी एंबेसी को आग के हवाले करने की पूरी कोशिश की. हालांकि, पुलिस ने कुछ नुकसान के बाद स्थिति को काबू में कर लिया. प्रदर्शनकारी लगातार अमेरिकी विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं और इस्लामिक नेताओं की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- खामेनेई की मौत के बाद ईरान का प्रतिशोध, खाड़ी देशों पर दागी मिसाइलें; कहा- भीख मांगने पर…

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?