Home Lifestyle रंगों की मस्ती के बीच अपनी स्किन और हेयर का रखें ख्याल, फॉलों करें ये Pre और Post Holi Tips

रंगों की मस्ती के बीच अपनी स्किन और हेयर का रखें ख्याल, फॉलों करें ये Pre और Post Holi Tips

by Live Times
0 comment
Holi Skincare Tips

Holi Skincare Tips: होली का त्योहार रंगों के बिना अधूरा है, लेकिन यही रंग कई बार त्वचा और बालों के लिए मुसीबत बन जाते हैं. इसलिए होली खेलने से पहले ये टिप्स फॉलो करना न भूलें.

3 March, 2026

  • खुशबू सिंह की रिपोर्ट

होली के रंग खुशियों का संदेश लेकर आते हैं, लेकिन बाजार में मिलने वाले सस्ते और केमिकल वाले रंग आपकी त्वचा और बालों के लिए खतरा भी बन सकते हैं. ऐसे में सवाल है रंगों की मस्ती के बीच अपनी स्किन और हेयर का ख्याल कैसे रखें? होली के रंग जितने चटख और आकर्षक दिखते हैं, उतना ही उनका असर कई बार खतरनाक भी हो सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार बाजार में बिकने वाले कई सस्ते रंगों में औद्योगिक डाई, लेड ऑक्साइड, कॉपर सल्फेट और मरकरी जैसे तत्व मिलाए जाते हैं, इसलिए होली की मस्ती में अपनी सेफ्टी का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है. यहां आपको होली खेलने से पहले और बाद में फॉलो करने के लिए टिप्स दिए गए हैं.

कैमिकल वाले रंगों हो सकती हैं ये प्रॉब्लम्स

होली का त्योहार रंगों के बिना अधूरा है, लेकिन यही रंग कई बार त्वचा और बालों के लिए मुसीबत बन जाते हैं. ये केमिकल्स त्वचा पर खुजली, जलन, लाल चकत्ते और डर्माटाइटिस जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं. जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील होती है, उनमें एलर्जी का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है. सिर्फ त्वचा ही नहीं, बाल भी इन रंगों से प्रभावित होते हैं. रासायनिक रंग स्कैल्प को ड्राई बना देते हैं, जिससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं. कई मामलों में रंग आंखों में जाने से इंफेक्शन और जलन की शिकायतें भी सामने आती हैं.

स्किन केयर के लिए तेल है जरूरी

डॉक्टरों की सलाह है कि होली खेलने से पहले त्वचा और बालों की सुरक्षा बेहद जरूरी है, ताकि त्योहार की खुशी, सेहत पर भारी न पड़े. हालांकि खतरे से बचाव संभव है, बस थोड़ी सी समझदारी जरूरी है. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि होली खेलने से कम से पहले त्वचा पर सरसों या नारियल का तेल अच्छी तरह लगा लें. यह तेल त्वचा पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बना देता है, जिससे रंग सीधे स्किन में घुस नहीं पाते. चेहरे और हाथों जैसे खुले हिस्सों पर SPF युक्त सनस्क्रीन लगाना भी जरूरी है. धूप और केमिकल का असर त्वचा को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है.

ऐसे करें हेयर केयर

बालों को बचाने के लिए पहले अच्छी तरह तेल लगाएं और संभव हो तो उन्हें बांध लें. खुले बालों में रंग ज्यादा जमता है और स्कैल्प तक पहुंचता है. जहां तक हो सके हर्बल या फूलों से बने प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करें. गीले और पक्के रंगों से बचें. होली के बाद सबसे बड़ी गलती होती है त्वचा को जोर से रगड़ना. विशेषज्ञ कहते हैं कि रंग हटाने के लिए हल्के गुनगुने पानी और माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें. बालों में भी सौम्य शैम्पू लगाएं और बाद में कंडीशनर जरूर करें, ताकि नमी वापस आ सके.

यह भी पढ़ें- ‘बुरा न मानों होली है’, ये Funny Message भेजकर अपने दोस्तों को करें Holi Wish, चेहरे पर आएगी Smile

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?