Home मनोरंजन Badshah की ‘टटीरी’ फंसी कानून के जाल में, रील बनाना पड़ेगा भारी; कंट्रोवर्सी के बीच रॉकस्टार रैपर ने मांगी माफी

Badshah की ‘टटीरी’ फंसी कानून के जाल में, रील बनाना पड़ेगा भारी; कंट्रोवर्सी के बीच रॉकस्टार रैपर ने मांगी माफी

by Preeti Pal
0 comment
Badshah की 'टटीरी' फंसी कानूनी के जाल में, रील बनाना पड़ेगा भारी; कंट्रोवर्सी के बीच रॉकस्टार रैपर ने मांगी माफी

Badshah song controversy: फेमस रैपर बादशाह का नया गाना ‘टटीरी’ उनके लिए मुसीबत बन चुका है. गाने पर हो रहे भारी बवाल के बीच अब सिंगर ने माफी मांगी है.

08 March, 2026

बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह इन दिनों अपने नए हरियाणवी म्यूजिक वीडियो ‘टटीरी’ को लेकर बड़ी मुश्किल में घिर गए हैं. पंचकूला पुलिस ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. अब आलम ये है कि बादशाह के देश छोड़ने पर रोक लगाने के लिए लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी करने का प्रोसेस शुरू कर दिया गया है. हरियाणा पुलिस का कहना है कि उन्होंने सिंगर को तुरंत पेश होने का नोटिस दिया है. साथ ही उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं.

क्यों मचा है बवाल?

कंट्रोवर्सी की जड़ में है बादशाह का नया गाना ‘टटीरी’, जिसमें कुछ सीन्स और लिरिक्स पर गंभीर आपत्ति जताई गई है. पुलिस के मुताबिक, वीडियो में स्कूल की ड्रेस पहने नाबालिग लड़कियां अपने बस्ते फेंककर पढ़ाई से भागती हुई दिखाई गई हैं. साथ ही, गाने में ‘बादशाला’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करके शिक्षा के माहौल को गलत तरीके से पेश करने का आरोप है. इसके अलावा महिलाओं और बच्चियों के लिए अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल की वजह से उन पर ‘स्त्री अश्लील प्रतिनिधित्व अधिनियम’ और भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इतना ही नहीं, हरियाणा राज्य महिला आयोग ने भी इस मामले को लेकर बादशाह को नोटिस भेजा है. प्रशासन इस बात की भी जांच कर रहा है कि क्या वीडियो की शूटिंग के लिए सरकारी स्कूल और हरियाणा रोडवेज की बस का इस्तेमाल करने की जरूरी परमिशन ली गई थी या नहीं.

यह भी पढ़ेंःपॉप, रॉक और ईडीएम का तड़का, 2026 में शकीरा से लेकर कान्ये तक, India में दिखाएंगे अपना जलवा

बादशाह की माफी

मामला बढ़ता देख रैपर बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो जारी करके माफी मांगी है. उन्होंने इमोशनल होते हुए कहा कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना या महिलाओं और बच्चों का अपमान करना नहीं था. बादशाह ने खुद को प्राउड हरियाणवी बताते हुए कहा कि उनकी पहचान ही हरियाणा की भाषा, खान-पान और रहन-सहन से है. उन्होंने कहा कि हिप-हॉप म्यूज़िक में अक्सर राइवल्स को नीचा दिखाने वाले शब्दों का इस्तेमाल होता है. हालांकि, वो किसी विशेष वर्ग के खिलाफ नहीं थे. उन्होंने वीडियो में हाथ जोड़कर हरियाणा के लोगों से घर का बेटा समझकर माफ करने की अपील की है.

रील बनाना पड़ेगा भारी

इसके अलावा हरियाणा पुलिस ने ये भी क्लियर कर दिया है कि वो सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर बहुत सख्त है. पुलिस ने वॉर्निंग दी है कि जो कोई भी बादशाह के नए गाने पर रील या वीडियो बनाकर इसे प्रमोट करेगा, उसके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को इस गाने को हटाने के नोटिस भी जारी कर दिए गए हैं.

यह भी पढ़ेंःRanveer Singh का ‘बीस्ट मोड’ ऑन, आते ही Dhurandhar 2 के ट्रेलर ने मचाया तहलका; अब Pakistan का भविष्य तय करेगा हिंदुस्तान

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?