Kendra Vidyalaya Admission: एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करने वाला है. यहां जानें आप कैसे आवेदन कर सकते हैं.
9 March, 2026
केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) जल्द ही केंद्रीय विद्यालयों में नए एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू करेगा. उम्मीद है कि ऑफिशियल नोटिफिकेशन मार्च 2026 में जारी किया जाएगा. इसलिए, जो पेरेंट्स अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालयों में करवाना चाहते हैं, उन्हें अभी से जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार कर लेने चाहिए. पहले से डॉक्यूमेंट्स तैयार करने से एप्लीकेशन प्रोसेस आसान हो जाता है और बाद में कोई दिक्कत नहीं होती, क्योंकि छोटी सी गलती की वजह से आप एडमिशन करवाने से चूंक सकते हैं.

कैसे होगो एडमिशन
बता दें, केंद्रीय विद्यालयों में केंद्रीय विद्यालयों में मुख्य रूप से केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों और सेना के जवानों के बच्चों का एडमिशन होता है. बची हुई सीटों के लिए कोई भी भारतीय नागरिक आवेदन कर सकता है. क्लास 1 के लिए एडमिशन पूरी तरह से ऑनलाइन होते हैं. क्लास 2 से 12 (क्लास 11 को छोड़कर) के लिए एडमिशन ऑफलाइन होते हैं. वहीं क्लास 2 से 8 तक के स्टूडेंट्स को प्रायोरिटी कैटेगरी और ऑफलाइन लॉटरी सिस्टम के आधार पर चुना जाता है. इन क्लास के लिए कोई एंट्रेंस एग्जाम नहीं होता है, जिससे स्टूडेंट्स और पेरेंट्स के लिए प्रोसेस आसान हो जाता है.
जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन
पिछले साल, केंद्रीय विद्यालयों के लिए एडमिशन नोटिफिकेशन 5 मार्च को जारी किया गया था, जबकि एप्लीकेशन प्रोसेस 7 मार्च को शुरू हुआ था और 21 मार्च तक चला थाॉ. इसी पैटर्न को फॉलो करते हुए माना जा रहा है कि एडमिशन प्रोसेस मार्च 2026 के पहले या दूसरे हफ्ते में शुरू हो सकता है. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद, पेरेंट्स अपने बच्चों के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन अप्लाई कर सकेंगे. ज़्यादा जानकारी और एप्लीकेशन फॉर्म के लिए, ऑफिशियल KVS वेबसाइट पर जाएं.

इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत
एडमिशन के लिए कई डॉक्यूमेंट्स जरूरत होती है. इनमें बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट या जन्मतिथि का प्रूफ, पासपोर्ट-साइज फोटो, बच्चे और पेरेंट्स दोनों के आधार कार्ड, रेजिडेंस सर्टिफिकेट, EWS या BPL सर्टिफिकेट, सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए एफिडेविट और एम्प्लॉई पेरेंट्स के लिए सर्विस सर्टिफिकेट शामिल हैं. सिलेक्शन लिस्ट जारी होने के बाद, जिन स्टूडेंट्स का नाम लिस्ट में आता है, उन्हें अपने डॉक्यूमेंट्स संबंधित स्कूल में जमा करने होंगे. फीस पेमेंट प्रोसेस पूरा होने के बाद, बच्चे की पढ़ाई शुरू हो जाती है.
यह भी पढ़ें- कौन था देश का पहला IAS, आजादी से भी पहले पास की थी परीक्षा, lBSNA नहीं लंदन में हुई ट्रेनिंग
