Home Top News मुजफ्फरपुर में पोल्ट्री व्यवसायी की सीने में गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद धड़ाधड़ बंद हुईं दुकानें

मुजफ्फरपुर में पोल्ट्री व्यवसायी की सीने में गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद धड़ाधड़ बंद हुईं दुकानें

by Live Times
0 comment
मुजफ्फरपुर में पोल्ट्री व्यवसायी रणधीर कुमार की सीने में गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद धड़ाधड़ बंद हुईं दुकानें

Bihar Murder Case: बिहार के मुजफ्फरपुर में पोल्ट्री फार्म व्यवसायी के सीने में गोली मार कर हत्या कर दी गई. वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया. दहशत में क्षेत्र की सभी दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गईं.

  • मुजफ्फरपुर से संजीव कुमार की रिपोर्ट

Bihar Murder Case: बिहार के मुजफ्फरपुर में पोल्ट्री फार्म व्यवसायी के सीने में गोली मार कर हत्या कर दी गई. वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया. दहशत में क्षेत्र की सभी दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गईं. रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बदमाशों ने पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. बाइक सवार बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की. जानकारी के अनुसार, रणधीर कुमार को दो गोली बाएं हाथ और एक गोली दाहिने सीने में लगी थी. गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए एसकेएमसीएच लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

दुकान बंद कर घर लौट रहे थे रणधीर कुमार

रणधीर कुमार पोल्ट्री फार्म व्यवसाय के साथ भराव चौक पर पान की दुकान भी चलाते थे. वह बाजार और आसपास के इलाके में लोगों को कर्ज पर पैसे भी देते थे. घटना के समय वह अपनी पान दुकान बंद कर बाइक से सब्जी व अन्य सामान लेकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनका पीछा किया और सुनसान जगह पर गोली मारकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही रामपुर हरि थाना अध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं. मृतक की पत्नी चिंटू देवी ने पुलिस को बताया कि बीते कई दिनों से उनके पति के मोबाइल पर हत्या की धमकी मिल रही थी, लेकिन इसकी शिकायत थाने में नहीं की गई थी. घटना के बाद रणधीर का मोबाइल भी मौके से गायब बताया जा रहा है. आरोपी मृतक के मोबाइल भी ले गए. हत्या की खबर मिलते ही पूर्व राजद विधायक मुन्ना यादव समेत कई स्थानीय राजद नेता एसकेएमसीएच पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की.

परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश

घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. मृतक के चचेरे भाई शशि रंजन कुमार ने बताया कि रणधीर की किसी से प्रत्यक्ष दुश्मनी की जानकारी परिवार को नहीं थी. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल रणधीर को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद रणधीर की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के दो छोटे छोटे बच्चे हैं. थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है. वरीय अधिकारी को सूचित करते हुए मौके पर पहुंचकर छानबीन की. ग्रामीण घायल रणधीर को एसकेएमसीएच लेकर आए थे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है. आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों द्वारा आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. परिजनों से पूछताछ कर हत्याकांड के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

ये भी पढ़ेंः 10वीं पास ‘मास्टरमाइंड’ का करोड़ों का खेल: मार्केटिंग के नाम पर 2000 लोगों को ठगा, अहमदाबाद से गिरफ्तार

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?