Home शिक्षा फिल्मी चश्मा लगाकर देखिए ये 6 जगह, भारत के इन असली Colleges में रेंचो ने की बगावत और शनाया ने लड़ाया इश्क

फिल्मी चश्मा लगाकर देखिए ये 6 जगह, भारत के इन असली Colleges में रेंचो ने की बगावत और शनाया ने लड़ाया इश्क

by Preeti Pal
0 comment
फिल्मी चश्मा लगाकर देखिए ये 6 जगह, भारत के इन असली Colleges में रेंचो ने की बगावत और शानू ने लड़ाया इश्क

Indian Colleges in Bollywood: फिल्मों के कुछ सीन्स और लोकेशन्स ऐसे होते हैं, जो लोगों के दिल और दिमाग में अच्छी यादों की तरह जिंदा रह जाते हैं. ऐसे में आज आपके लिए बॉलीवुड के वो कॉलेज लेकर आए हैं, जिनके बिना आपकी फेवरेट मूवी पूरी नहीं हो पाती.

13 March, 2026

बॉलीवुड और कॉलेज का रिश्ता बहुत पुराना है. हमारे लिए कॉलेज सिर्फ पढ़ाई की जगह नहीं, बल्कि दोस्ती, पहली मोहब्बत और खुद को ढूंढ़ने का एक खूबसूरत जरिया रहा है. सिल्वर स्क्रीन पर हमने अक्सर कैरेक्टर्स को आलीशान लॉबी में टहलते और बड़े-बड़े ग्राउंड्स में सपने बुनते देखा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का वो रॉयल स्कूल या ‘3 इडियट्स’ का वो इंजीनियरिंग कॉलेज रीयल में भारत के बड़े टीचिंग इंस्टीट्यूट हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको देश के उन 6 फेमस कॉलेजों की सैर कराएंगे, जिन्होंने अपनी खूबसूरती और आर्किटेक्चर से बॉलीवुड फिल्मों में जान फूंक दी.

सेंट पॉल्स स्कूल, दार्जिलिंग

समुद्र तल से 7,600 फीट की ऊंचाई पर बादलों के बीच बसा बना सेंट पॉल्स स्कूल किसी जन्नत से कम नहीं है. 1823 में बना ये दुनिया के सबसे पुराने स्कूलों में से एक है. इसकी पत्थर की दीवारें और ऊंचे हॉल पुराने दौर की याद दिलाते हैं. साल 2004 में फराह खान ने अपनी फिल्म मैं हूं ना की शूटिंग इसी में की थी. शाहरुख खान का वो मशहूर सीन, जिसमें वो अपने भाई को बचाने के लिए स्कूल की ऊंची बिल्डिंग से छलांग लगाते हैं, इसी स्कूल के क्लॉक टावर के पास शूट किया गया था. इस स्कूल की विंटेज क्लासरूम और लंबी गैलरी फिल्म की थीम के साथ पूरी तरह फिट बैठती हैं.

आईआईएम बेंगलुरु

जब राजकुमार हिरानी ने ‘3 इडियट्स’ बनाने का फैसला किया, तो उन्हें एक ऐसे कॉलेज की तलाश थी जो ग्रेंड हो. ऐसे में प्रित्ज़कर अवॉर्ड विनर आर्किटेक्ट बी.वी. दोशी का डिजाइन किया हुआ आईआईएम बेंगलुरु कॉलेज, इस फिल्म के लिए परफेक्ट रहा. फिल्म में इसे ‘इंपीरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग’ यानी ICE दिखाया गया. यहां के लंबे कॉरिडोर और कंक्रीट की दीवारें उस प्रेशर वाले एजुकेशन सिस्टम का सिंबल बनीं, जिससे रेंचो और उसके दोस्त लड़ते हैं. रेंचो, राजू और फरहान की दोस्ती के कई यादगार मूमेंट्स इसी कैंपस में शूट हुए हैं.

यह भी पढ़ेंःDhurandhar 2 के ट्रेलर ने 20 साल पुराने गाने को फिर बना दिया एंथम, जानें इसकी कहानी; जो है सदियों पुरानी

सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई

साउथ मुंबई के दिल में बसा सेंट जेवियर्स कॉलेज अपने इंडो-गोथिक आर्किटेक्चर के लिए दुनिया भर में फेमस है. 1869 में बना ये कॉलेज अपनी खूबसूरत पत्थर की दीवारों और कलरफुल कांच की खिड़कियों के साथ एक अलग ही दुनिया जैसा लगता है. इमरान खान और जेनेलिया डिसूजा की सुपरहिट फिल्म ‘जाने तू… या जाने ना’ के कॉलेज सीन्स यहीं शूट हुए हैं. फिल्म की मॉडर्न एनर्जी और कॉलेज की पुरानी विरासत का कॉम्बिनेशन ऑडियन्स को खूब पसंद आया.

आईआईएम अहमदाबाद

चेतन भगत की फेमस बुक पर बेस्ड फिल्म ‘2 स्टेट्स’ की शूटिंग के लिए मेकर्स ने रीयल लोकेशन चुनी. लुई कान का डिजाइन किया गया आईआईएम अहमदाबाद का कैंपस अपनी लाल ईंटों की दीवारों और डिजाइन के लिए फेमस है. आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर की ये फिल्म इस कैंपस में शूट होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म है. वैसे, चेतन भगत की अपनी खुद की लवल स्टोरी यहीं शुरू हुई थी, इसलिए इस कैंपस को फिल्म में दिखाना उनके लिए भी खास एक्सपीरियंस था.

फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट, देहरादून

करण जौहर की ‘लार्जर दैन लाइफ’ फिल्मों के लिए एक ऐसी जगह चाहिए थी जो किसी महल जैसी दिखे. यही वजह है कि उन्होंने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के लिए देहरादून का एफआरआई कॉलेज सिलेक्ट किया. 1906 में बना ये कॉलेज ग्रीक और रोमन डिजाइन का शानदार कॉम्बिनेशन है. ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ 1 और 2 में इसे ‘सेंट टेरेसा’ स्कूल के नाम से दिखाया गया है. यहां के बड़े-बड़े पिलर्स, डोम और दूर तक फैले हरे घास के मैदान ने फिल्म को एक एलीट और ग्लैमरस लुक दिया. वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट और बाकी स्टूडेंट्स के बीच हुआ कॉम्पटीशन इसी कॉलेज में शूट हुआ था.

सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली

दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस की शान सेंट स्टीफेंस कॉलेज अपनी रेड ब्रिक्ट और आर्किटेक्टर, साथ ही लकड़ी के फर्नीचर वाली लाइब्रेरी के लिए जाना जाता है. इम्तियाज अली की फिल्म ‘रॉकस्टार’ में रणबीर कपूर यानी जनार्दन के कॉलेज डेज को यहीं पर शूट किया गया है. अगर आपने ये फिल्म देखी है, तो समझो आपने दिल्ली यूनिवर्सिटी का पूरा नॉर्थ कैंपस देख लिया.

यह भी पढ़ेंः Ranveer Singh और Akshay Khanna की Dhurandhar फिर से बड़े पर्दे पर, सीक्वल से पहले पुराना स्वैग करेगा फैंस को पागल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?