Iran War : अली लारिजानी की मौत के बाद ईरान को एक और बड़ा झटका लगा है. इजरायली हमले में IRGC प्रवक्ता अली मोहम्मद की मौत हो गई है और जंग के 21वें दिन भी हमले जारी हैं.
Iran War : इजरायल-अमेरिका के ताजे हमले में ईरान को एक और बड़ा झटका लगा है. इस जंग में ईरान के अली लारिजानी के बाद IRGC के प्रवक्ता अली मोहम्मद की खबरें सामने आई हैं. जानकारी के मुताबिक, इजरायल के घातक हमले में अली मोहम्मद की मौत हो गई है और ईरान ने भी इसकी पुष्टि कर दी है. बता दें कि मिडिल ईस्ट में जंग का 21वां दिन है और प्रतिदिन जंग घातक होती जा रही है. साथ ही इस जंग का असर पर ग्लोबल मार्केट पर भी देखने को मिल रहा है. गैस और क्रूड ऑयल के दाम बढ़ने लग गए हैं. ऐसे में अगर यह जंग और लंबे समय तक खींचती है तो क्रूड ऑयल की कीमत 200 डॉलर बैरल के पार पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.
अली मोहम्मद ईरान-इराक जंग (1980-88) के दौरान फ्रंटलाइन पर रहे थे. इस दौरान उन्होंने विभिन्न परिस्थितियों में अपनी अहम भूमिका निभाई. युद्ध के पहले साल में उन्होंने कद्र बटालियन के जनसंपर्क प्रमुख के रूप में सेवा की. उन्होंने सर्पोल-ए जहाब बैरक में भी जनसंपर्क और ऑपरेशंस की भी जिम्मेदारी ली थी. बता दें कि इजरायल का कहना है कि उसने ईरानी शासन से जुड़े 130 से ज्यादा इंफ्रास्ट्रक्चर साइट पर हमला किया है. इन टारगेट में पश्चिम और मध्य ईरान में मौजूद ठिकानों को निशाना बनाया गया है.
तेहरान पर हमले जारी
इजरायल ने एक बार तेहरान पर जमकर हवाई हमले करने शुरू कर दिए हैं, जिससे पूरी राजधानी में आग लग गई है. तेहरान ने हमले का एक और वीडियो जारी किया है जिसमें बड़ा धमाका होता हुआ दिखाई दे रहा है. दावा किया जा रहा है इजरायली मिसाइल लगातार तेहरान को निशाना बना रही है और उसकी टॉप लीडरशिप को खत्म करने में जुटी है. इसी बीच ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए दुबई, बहरीन, कुवैत और UAE जमकर बैलिस्टिक मिसाइल से हमले किए हैं. वहीं, बहरीन में ईरानी हमलों से गोदाम जलकर खाक हो गए हैं. बताया जा रहा है कि खाड़ी देशों में लगा अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम इन हमलों को रोकने में नाकामयाब हो रहे हैं और ईरानी मिसाइलों टारगेट को पूरा कर रही हैं.
ईरानी नौसैनिकों पर हमला
मामला यह है कि इजरायल ने पहली बार कैस्पियन सागर में ईरान के नौसैनिक ठिकानों पर हमला किया है. इस हमले के बाद ईरान के मिसाइल जहाज और कमांडर सेंटर तबाह हो गए हैं. ईरान का यह इलाका रूस को बॉर्डर के पास है. साथ ही अब इस रास्ते से जो भी सामान रूस की तरफ जा रहा था उसकी सप्लाई में काफी दिक्कत आ सकती हैं. वहीं, ईरान ने इजरायली मिसाइलों को रोकने के लिए अपने एयर डिफेंस को एक्टिव कर दिया है. परचिन कॉम्प्लेक्स के पास बमबारी की खबरें सामने आ रही हैं. साथ ही आईआरजीसी के ठिकानों पर भी भारी हमले किए हैं.
यह भी पढ़ें- दक्षिण कोरिया की ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 53 लोग घायल; कई के फंसे होने की आशंका
