Home Religious आज से खरमास खत्म, अब बजेगी खुशियों की शहनाई, जानें विवाह के लिए शुभ तारीखें

आज से खरमास खत्म, अब बजेगी खुशियों की शहनाई, जानें विवाह के लिए शुभ तारीखें

by Neha Singh
0 comment
Wedding Dates

Wedding Dates: खरमास खत्म होने का इंतजार कर रहे लोग अब अपना शुभ काम शुरू कर सकते हैं. 14 अप्रैल से खरमास हो गया है. जानें आने वाले दिनों में शादी के लिए शुभ तिथियां कौन सी हैं.

14 April, 2026

आज यानी 14 अप्रैल को खरमास खत्म हो गया है. अब सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे. हिंदू धर्म में, खरमास को एक ऐसा समय माना जाता है, जिसमें किसी भी शुभ अनुष्ठान जैसे विवाह, गृह प्रवेश या मुंडन करना वर्जित होता है. इसलिए पूरे महीने लोग अपने सभी शुभ काम टालते रहते हैं. खरमास खत्म होने का इंतजार कर रहे लोग अब अपना शुभ काम शुरू कर सकते हैं. हालांकि विवाह के लिए लोगों को छह दिन का इंतजार और करना पड़ेगा, क्योंकि खरमास खत्म होने के बाद 20 अप्रैल से लग्न का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

Kharmas

दो बार लगता है खरमास

मान्यताओं के अनुसार, साल में कुल दो बार खरमास लगता है. यह तब होता है जब सूर्य देव बृहस्पति (गुरु) की राशियों, धनु और मीन में प्रवेश करते हैं. पहले खरमास मार्च से अप्रैल के बीच लगता है, जिसके खत्म होने पर मेष संक्रांति मनाई जाती है. दूसरी बार खरमास दिसंबर से जनवरी के बीच लगता है, जिसके खत्म होने पर मकर संक्रांति मनाई जाती है. खरमास के दिनों में कोई भी शुभ काम करने से उसका प्रभाव गलत पड़ता है. खरमास खत्म होने के बाद आप किसी भी तरह के शुभ काम कर सकते हैं.

20 अप्रैल से शुरू होंगी शादियां

खरमास खत्म होने के लगभग छह दिन बाद यानी 20 अप्रैल से विवाह के लिए शुभ तिथियां भी शुरू हो जाएंगी. इसका मतलब है शादियों का सीजन एक बार फिर से जोर पकड़ने वाला है. अप्रैल के महीने में 20, 21, 25, 27, 28 और 29 अप्रैल सबसे शुभ तिथियां हैं. इन दिनों ग्रहों और नक्षत्रों का मेल बन रहा है, जिससे यह समय विवाह जैसे महत्वपूर्ण अवसरों के लिए शुभ हो जाता है. इन तिथियों में देशभर में भारी संख्या में शादियां होंगी. हालांकि आप 20 अप्रैल से पहले गृह प्रवेश या मुंडन जैसे अन्य मांगलिक काम कर सकते हैं.

Wedding Dates

ये है जुलाई तक की शुभ तिथियां

आने वाले महीनों पर नजर डालें तो, मई के महीने में 1, 4, 11, 13 और 14 मई शुभ तिथियां हैं. इसी तरह, जून के महीने में 17, 24, 25 और 27 जून भी शादी के लिए शुभ हैं. इसके अलावा, जुलाई में भी 1, 2, 4 और 15 जुलाई शुभ तिथियां हैं. पिछले वर्षों की तुलना में, इस साल शादी की अधिक शुभ तारीखें उपलब्ध हैं, जिससे लोग अपनी सुविधा के अनुसार शादी की तारीख तय कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार में बैसाखी बन जाती है ‘सतुआन’, इस दिन खाते हैं सत्तू की ये स्पेशल डिश, जानें संस्कृति और सेहत से जुड़ा महत्व

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?