Home Religious अक्षय तृतीया पर खोले अपने भाग्य के द्वार, खरीदें ये 5 शुभ चीजें, घर में आएगी सुख- समृद्धि

अक्षय तृतीया पर खोले अपने भाग्य के द्वार, खरीदें ये 5 शुभ चीजें, घर में आएगी सुख- समृद्धि

by Neha Singh
0 comment
akshaya tritiya

Akshaya Tritiya Shopping: अक्षय तृतीया पर कुछ खास चीजें खरीदने से घर में समृद्धि आती है. इस दिन की गई खरीदारी का फल अक्षय होता है यानी कभी न नष्ट होने वाला. जानें आपको अक्षय तृतीया पर क्या खरीदना चाहिए.

8 April, 2026

अक्षय तृतीया साल के सबसे शुभ दिनों में से एक है. वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है. इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को है. यह त्योहार किसी भी नए काम की शुरुआत करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है. इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है यानी आप इस दिन बिना मुहूर्त देखें विवाह और गृह प्रवेश जैसे कोई भी मांगलिक कार्य कर सकते हैं. अक्षय तृतीया पर कुछ खास चीजें खरीदने से घर में समृद्धि आती है. इस दिन की गई खरीदारी का फल अक्षय होता है यानी कभी न नष्ट होने वाला. चलिए जानते हैं अक्षय तृतीया कब है और इस दिन क्या खरीदना शुभ होता है.

सोना खरीदना

gold

अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि इससे समृद्धि आती है और धन वृद्धि होती है. सोने-चांदी को आप माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को चढ़ाएं और विधि-विधान से पूजा करें. इसके बाद उसे अपनी तिजोरी में रख दें. इस दिन कोई भी नया काम करना शुभ होता है, इसलिए गृह प्रवेश, गाड़ी खरीदना और जमीन के सौदे के लिए यह दिन बेहद शुभ रहेगा.

मिट्टी के बर्तन

clay utensil

अक्षय तृतीया के दिन मिट्टी के बर्तन खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है. आप मिट्टी का घड़ा खरीद सकते हैं, जो गर्मियों में काम भी आएगा. अक्षय तृतीया पर घड़े में साफ जल भरकर रखने से लक्ष्मी की कृपा होती है. आप घड़े के अलावा, मिट्टी के दीए, गमले या मूर्ति भी खरीद सकते हैं.

तांबे के बर्तन

copper utensil

मिट्टी की चीजों के अलावा, अक्षय तृतीया पर आप तांबे के बर्तन खरीद सकते हैं. तांबे के बर्तन सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं और उनमें रखा पानी पीने से पित्त की बीमारियां कम होती हैं.

हल्दी की गांठ

turmeric

अगर आप कोई महंगी चीज नहीं खरीदना चाहते, तो कुछ सस्ता भी खरीद सकते हैं. आप अक्षय तृतीया के दिन हल्दी की गांठ भी खरीद सकते हैं. हल्दी को बहुत शुभ माना जाता है. इससे बृहस्पति मजबूत होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है. हल्दी की गांठ को आप मंदिर में चढ़ाकर अपनी तिजोरी में रख सकती हैं.

लाल कपड़ा

red cloth

लाल कपड़ा खरीदना सौभाग्य और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है, इसलिए अक्षय तृतीया के दिन लाल कपड़ा खरीदना शुभ है। यह दिन दिव्य ऊर्जा से भरा होता है, इसलिए इस दिन नया लाल कपड़ा खरीदने से परिवार में स्थिरता आती है और देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है. आप लाल चुनरी लेकर माता लक्ष्मी को चढ़ा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर दान-पुण्य करने से मिलेगा ‘अक्षय फल’, जान लें तिथि, पूजा विधि और महत्व

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?