Home Top News Arvind Kejriwal News : अरविंद केजरीवाल बोले, नरेन्द्र मोदी तीसरी बार सत्ता में आए तो संविधान और आरक्षण को खतरा

Arvind Kejriwal News : अरविंद केजरीवाल बोले, नरेन्द्र मोदी तीसरी बार सत्ता में आए तो संविधान और आरक्षण को खतरा

by Live Times
0 comment
kejriwal on modi

Arvind Kejriwal News : AAP नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद सत्ता में आने पर BJP संविधान बदल देगी और आरक्षण खत्म कर देगी.

16 May, 2024

Arvind Kejriwal News : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित दिल्ली शराब नीति 2021 घोटाला मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद लगातार चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं. इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल (AAP leader and Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव के साथ पत्रकार वार्ता की. इस दौरान उन्होंने केंद्र में सत्तासीन नरेन्द्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने यहां तक कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 में 400 से ज्यादा सीटें हासिल करना चाहती है, जिससे वह आरक्षण खत्म कर सके.

संविधान बदलना चाहती है BJP

अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में भारी जीत हासिल करके संविधान में बदलाव करना चाहती है. उन्होंने लखनऊ में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगर ये लोग जीत गए तो संविधान को बदल कर अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) का रिजर्वेशन खत्म कर दिया जाएगा.

पहले 4 चरणों में हार रही है BJP

लखनऊ में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में आई तो जल्द ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से योगी आदित्यनाथ को हटा दिया जाएगा. वहीं, अखिलेश यादव ने पत्रकार वार्ता में दावा किया कि लोकसभा चुनाव के पहले चार चरणों में भारतीय जनता पार्टी हार रही है. इतना ही नहीं SP मुखिया अखिलेश यादव ने यहां तक कहा कि भाजपा सिर्फ 143 सीटें ही ला पाएगी.

ये भी पढ़ें – देश का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल – ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?