Home राजनीति 370 हटने के बाद आतंकी घटनाओं में 66% की आई कमी – अमित शाह

370 हटने के बाद आतंकी घटनाओं में 66% की आई कमी – अमित शाह

by Rashmi Rani
0 comment
Union Home Minister Amit Shah

25 Jan 2024

पथराव और हड़तालें भी हुई खत्म

जम्मू में ई-बसों के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को अमित शाह ने संबोधित किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि “अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में कई बड़े बदलाव देखे गए हैं। 370 के हटने के बाद प्रदेश में 66 प्रतिशत आतंकवादी घटनाएं कम हुई हैं। कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है। पथराव और हड़तालें भी खत्म हो गई हैं। निर्दोष हत्याओं पर भी काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शांति के नए युग की शुरुआत हो गई है। इससे पहले कश्मीर में गोलियां, पथराव और हमले आम बात थे। लेकिन 370 हटने के बाद माहौल बदल गया है। ऐसी चीजों की जगह अब स्कूलों, मेडिकल कॉलेजों और उद्योगों ने ले ली है।

गृह मंत्री अमित शाह ने दी जानकारी

गृह मंत्री ने कहा कि 2020 में जम्मू-कश्मीर में पथराव की घटना नहीं हुई। साथ ही विरोध प्रदर्शन भी खत्म हो गए हैं। उन्होंने कहा, “2010 में पथराव में 112 लोग मारे गए थे और 2020 में ये आंकड़ा शून्य है।” जम्मू-कश्मीर में आतंकियों पर नकेल कस दी गई है। आतंकवाद में शामिल लोगों की संपत्तियां कुर्क की जा रही हैं। उग्रवाद का समर्थन करने वाली पार्टियों पर बैन लगाया गया है। समारोह के दौरान नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को बधाई देते हुए शाह ने कहा, “पहले नौकरियां योग्यता के बजाय पर्ची के जरिए दी जाती थीं, लेकिन आज भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। आपने यह नौकरियां अपनी योग्यता के बल पर हासिल की हैं।”

भ्रष्टाचार को किया खत्म- शाह

जम्मू-कश्मीर सरकार भ्रष्टाचार को रोकने के लिए हर कदम उठा रही है। इसी के चलते अधिकारियों ने भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए सेवाओं को ऑनलाइन रखा है। उन्होंने कहा कि पहले केवल 60 सेवाएं ऑनलाइन थीं। लेकिन आज 1100 से ज्यादा सेवाओं को ऑनलाइन किया जा सकता है। शाह ने जम्मू क्षेत्रों में ई-बस सेवा शुरू करने के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार की सराहना की है। साथ ही कहा कि ये सेवा कई पहलुओं से जरूरी है, जिससे आम लोगों को काफी फायदा होगा।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?