Home राष्ट्रीय पीएम मोदी ने भारतीय तटरक्षक बल को दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने भारतीय तटरक्षक बल को दी शुभकामनाएं

by Farha Siddiqui
0 comment
Indian Coast Guard on its 48th Raising Day

01 February 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय तटरक्षक बल को उसके 48वें स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा है कि “मैं तटरक्षक बल के सभी कर्मियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। पीएम ने लिखा, समुद्री सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और पर्यावरण की देखभाल के प्रति उनका समर्पण अद्वितीय है। भारत उनकी सतर्कता और सेवा के लिए उन्हें सलाम करता है’’। पीएम ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की।  

आपको बता दें कि इसकी स्थापना 18 अगस्त 1978 को भारतीय समुद्र की सुरक्षा करने के लिए की गई थी। भारतीय तटरक्षक बल का मोटो ‘हौ वरम् रक्षाम:’ अर्थात हम रक्षा करते हैं। हम रक्षा के लिए समर्पित हैं। यही भारतीय तटरक्षक का आदर्श वाक्य भी है।

भारतीय तटरक्षक बल विश्व का चौथा सबसे बड़ा तटरक्षक बल है। भारतीय तटरक्षक बल का अपना एक इतिहास है, ध्येय है, कर्तव्य और सेवाएं भी है।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?