Home राजनीति सपा मुखिया अखिलेश आज नहीं होंगे CBI के सामने पेश!

सपा मुखिया अखिलेश आज नहीं होंगे CBI के सामने पेश!

खनन घोटाले में CBI ने किया था तलब

by Farha Siddiqui
0 comment
सपा मुखिया अखिलेश आज नहीं होंगे CBI के सामने पेश, खनन घोटाले में CBI ने किया था तलब

29 February 2024

खनन घोटाले में सपा मुखिया अखिलेश यादव आज सीबीआई के सामने पेश नहीं होंगे। सपा के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने बताया कि ‘अखिलेश यादव आज लखनऊ के पार्टी ऑफिस में पीडीए की मीटिंग अटेंड कर रहे हैं और वो मीटिंग के अलावा कहीं नहीं जाएंगे।’

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक ‘अखिलेश आरोपित नहीं है वो सिर्फ गवाह हैं।’ अधिकारी ने कहा कि खनन घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय भी कर रहा है। सीबीआई के नोटिस को सपा ने राजनीतिक कदम करार दिया।

सपा के साथ ही कांग्रेस ने भी अखिलेश यादव को नोटिस जारी किए जाने को राजनीतिक कदम बताते हुए सरकार पर जांच एजेंसी के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

आपको बता दें कि सीबीआई सपा मुखिया अखिलेश यादव पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। दिल्ली सीबीआइ ने हमीरपुर में हुए खनन घोटाले के मामले में साल 2019 में दर्ज एफआइआर के तहत नोटिस देकर अखिलेश यादव को पूछताछ के लिए बुलाया था। मामले में अखिलेश यादव नामजद आरोपित नहीं हैं। लेकिन सीबीआई खनन पट्टों के आवंटन की प्रक्रिया में हुई गड़बड़ी को लेकर अखिलेश यादव से बतौर गवाह सवाल-जवाब करना चाहती थी। अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीसी की धारा-160 के तहत जारी नोटिस में एजेंसी ने अखिलेश यादव को 2019 में दर्ज मामले के संबंध में 29 फरवरी को पेश होने के लिए कहा गया था। 

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?