Home राष्ट्रीय खनौरी बॉर्डर पर किसान की मौत के मामले में FIR दर्ज

खनौरी बॉर्डर पर किसान की मौत के मामले में FIR दर्ज

पुलिस झड़प में हुई थी शुभकरण की मौत

by Farha Siddiqui 29 February 2024, 12:58 PM IST (Updated 1 October 2025, 1:13 PM IST)
29 February 2024, 12:58 PM IST (Updated 1 October 2025, 1:13 PM IST)
खनौरी बॉर्डर पर किसान की मौत के मामले में FIR दर्ज, पुलिस झड़प में हुई थी शुभकरण की मौत

29 February 2024

पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित खनौरी में प्रदर्शन कर रहे किसान शुभकरण सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार रात को हत्या का मामला दर्ज किया है। दरअसल 21 फरवरी को पंजाब-हरियाणा सीमा पर खनौरी में हुई झड़प में बठिंडा के रहने वाले शुभकरण सिंह की मौत हो गई थी। वहीं 12 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।

पुलिस के साथ झड़प में मौत

किसान शुभकरण सिंह की मौत उस समय हुई जब कुछ प्रदर्शनकारी किसान पुलिस बैरिकेड की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। किसानों के “दिल्ली चलो” मार्च को रोकने के दौरान पुलिस से किसानों की झड़प हुई। शुभकरण की मौत के बाद से ही किसान लगातार एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने पटियाला के पाट्रान पुलिस स्टेशन में धारा 302 और 114 के तहत मामला दर्ज किया है।

सरकार किसानों से बात के लिए तैयार

वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सरकार प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बातचीत के लिए तैयार है। लेकिन अभी तक कोई बैठक तय नहीं हुई है। जल्द ही समाधान ढूंढने की जरूरत है। केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद सोसायटी की 95वीं वार्षिक आम बैठक में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होने ये बात कही।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?