Home Lifestyle होली में पक्के रंगों से ऐसे करें नाखूनों की देखभाल

होली में पक्के रंगों से ऐसे करें नाखूनों की देखभाल

by Pooja Attri
0 comment
Special nail care tips for Holi - Live Times

9 March 2024

होली के लिए खास नेल केयर टिप्स

जल्द ही रंगों भरा त्योहार होली आने वाली है। होली के मौके पर लोग एक दूसरे को रंग लगाकर सेलिब्रेट करते हैं। इस दौरान कई लोग केमिकलयुक्त कलर का उपयोग करते हैं। ये कलर इतने पक्के होते हैं कि इनको छुड़ाना काफी मुश्किल हो जाता है। खासकर नाखूनों में फंसा कलर तो कई दिनों तक हटता ही नहीं है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे होली के दौरान नाखूनों की केयर कैसे कर सकते हैं जिनसे पक्के रंगों से नेल्स को बचाया जा सके। जानते हैं होली नेल्स केयर टिप्स…

नेल पोलिश

होली के दौरान नाखूनों में पक्के रंग लग जाते हैं जो कई दिनों तक साफ ही नहीं होते हैं जिससे नाखून देखने में काफी खराब लगते हैं। इससे बचने के लिए आप ट्रांसपेरेंट या डार्क नेल पॉलिश का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे पक्का रंग नाखून पर नहीं नहीं चढ़ता।

पेट्रोलियम जेली

होली के समय में नाखूनों पर लगे कलर को निकालने के लिए पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए होली खेलने से पहले नेल्स पर पेट्रोलियम जेली लगाकर मसाज करें। इससे नेल्स मॉइस्चराइज भी रहेंगे और पक्के रंग से कोई नुकसान भी नहीं होगा।

हैंड वॉश

अगर आप होली के बाद नेल्स को सेफ रखना चाहते हैं तो, होली खेलने के बाद हाथों को बार-बार पानी से वॉश कर लें। ऐसा करने से पक्का रंग नेल्स में नहीं चढ़ेगा। साथ ही बार-बार हाथ धोने से नेल्स पर लगा कलर भी आसानी से उतर जाएगा।

Disclaimer: ये खबर सिर्फ आपको जागरूक करने के लिए लिखी गई है। इसके लिए घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारी की मदद ली गई है। अपनी स्किन और सेहत के लिए कोई नुस्खा आजमाने से पहले कृप्या डॉक्टर्स की सलाह लें।

Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube Instagram

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?