Home Latest News & Updates भारत में आया Apple Pay, अब iPhone से ऐसे होगी पेमेंट; जानें कार्ड, सिक्योरिटी और इस्तेमाल का तरीका

भारत में आया Apple Pay, अब iPhone से ऐसे होगी पेमेंट; जानें कार्ड, सिक्योरिटी और इस्तेमाल का तरीका

by Preeti Pal 30 September 2026, 12:22 PM IST
30 September 2026, 12:22 PM IST
भारत में आया Apple Pay, अब iPhone से ऐसे होगा पेमेंट; जानें कार्ड, सिक्योरिटी और इस्तेमाल का तरीका

Apple Pay: भारत में एप्पल यूजर्स के लिए डिजिटल पेमेंट की दुनिया में एक नया ऑप्शन जुड़ गया है. एप्पल ने बुधवार, 30 सितंबर को देश में एप्पल पे लॉन्च कर दिया. अब आई फोन, आई पैड और एप्पल वॉच यूजर्स अपने डिवाइस के जरिए दुकानों और बाकी जगहों पर आसानी से पेमेंट कर सकेंगे. कंपनी के मुताबिक, जल्द ही मैक पर भी एप्पल पे का सपोर्ट मिलेगा. फिलहाल भारत में एप्पल पे का इस्तेमाल एक्सिस बैंक के वीज़ा और मास्टर कार्ड क्रेडिट कार्ड के साथ किया जा सकेगा. यूजर्स अपना कार्ड ऐपल वॉलेट में जोड़कर उन हजारों दुकानों पर पेमेंट कर पाएंगे, जहां NFC यानी कॉन्टैक्टलेस पेमेंट की सुविधा मौजूद है.

पिन और OTP की झंझट नहीं

एप्पल पे की सबसे खास बात इसका आसान पेमेंट एक्सपीरियंस है. दुकान पर भुगतान करते समय यूजर को हर बार कार्ड की जानकारी भरने, पिन डालने या OTP का इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी. बस अपने एप्पल डिवाइस को कॉन्टैक्टलेस पेमेंट टर्मिनल के पास लाएं और भुगतान पूरा करें. ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान भी बार-बार कार्ड नंबर डालने की जरूरत कम हो जाएगी. यानी रोजमर्रा की छोटी-बड़ी खरीदारी में पेमेंट का एक्सपीरियंस थोड़ा और आसान हो सकता है.

कार्ड नंबर की सुरक्षा कैसे होगी?

एप्पल के मुताबिक, एप्पल पे में पेमेंट करते हुए आपका असली कार्ड नंबर न तो डिवाइस में स्टोर किया जाता है और न ही एप्पल के सर्वर पर रखा जाता है. इसके बजाय एक यूनिक डिवाइस अकाउंट नंबर बनाया जाता है. ये नंबर डिवाइस के सुरक्षित एलिमेंट नाम के एक खास सिक्योरिटी चिप में एन्क्रिप्टेड रूप में सेफ रहता है. कंपनी का कहना है कि ट्रांजेक्शन से जुड़ी ऐसी जानकारी भी वो स्टोर नहीं करती, जिसे यूजर से सीधे जोड़ा जा सके. यानी पेमेंट के दौरान आपकी असली कार्ड डिटेल सामने आए बिना ट्रांजेक्शन पूरा किया जाता है.

वन BHK से 80 हजार वर्गफुट की डिफेंस फैक्ट्री तक पहुंची युवा उद्यमी की यात्रा, अब लखनऊ में लगाएंगे फैक्ट्रीवन BHK से 80 हजार वर्गफुट की डिफेंस फैक्ट्री तक पहुंची युवा उद्यमी की यात्रा, अब लखनऊ में लगाएंगे फैक्ट्री

फोन खो गया तो क्या होगा?

फोन खोने या चोरी होने पर भी यूजर्स के लिए सिक्योरिटी का ऑप्शन है. एप्पल के मुताबिक, फाइंड माई ऐप के जरिए यूजर अपने डिवाइस को ढूंढ, लॉक या उस डिवाइस से एप्पल पे को सस्पेंड कर सकता है. एप्पल पे में कार्ड कैसे जोड़ेंर्जन के जरिए सीधे एप्पल वॉलेट में जोड़ सकते हैं. इसके अलावा आई फोन में वॉलेट ऐप खोलकर ‘+’ ऑप्शन पर टैप करें. एक्सिस बैंक के ग्राहक अपने कार्ड को बैंक के लेटेस्ट ऐप वर्जन के जरिए सीधे एप्पल वॉलेट में जोड़ सकते हैं. इसके अलावा आई फोन में वॉलेट ऐप खोलकर ‘+’ ऑप्शन पर टैप करें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें. कार्ड जुड़ने के बाद एप्पल पे का इस्तेमाल शुरू किया जा सकता है.

रिवॉर्ड भी मिलते रहेंगे

एप्पल के मुताबिक, एप्पल पे से पेमेंट करने पर यूजर्स को अपने कार्ड पर मिलने वाले मौजूदा रिवॉर्ड्स और फायदे मिलते रहेंगे. लॉन्च के समय ये सुविधा लाखों मर्चेंट्स पर उपलब्ध होगी, जिसमें एप्पल स्टोर भी शामिल है. एप्पल पे पहले से 90 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध है. कंपनी के मुताबिक, ये दुनिया भर में 11,000 से ज्यादा बैंक और नेटवर्क पार्टनर्स के साथ काम करता है. भारत में एप्पल पे की एंट्री ऐसे समय हुई है जब डिजिटल पेमेंट तेजी से हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. अब आई फोन और एप्पल वॉच यूजर्स के लिए पेमेंट का एक और ऑप्शन है, जिसमें फोकस सुविधा, कॉन्टैक्टलेस पेमेंट और प्राइवेसी पर है.

News Source: ANI

Stock Market में कैसी रही चाल? सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी फिसला; IT और बैंकिंग में रौनक, Pharma में बिकवाली

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?