SP Rajya Sabha Candidate: समाजवादी पार्टी से रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी ने बुधवार को यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किए. नामांकन दाखिल करते समय सपा प्रमुख अखिलेश यादव दोनों उम्मीदवारों के साथ मौजूद थे. इसी कारण वे आज दिल्ली में हो रही इंडिया गठबंधन की बैठक में भी नहीं पहंचे. पार्टी ने पहले ही उत्तर प्रदेश से रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी को अपने दो उम्मीदवारों के रूप में घोषित किया था.
#WATCH | लखनऊ, उत्तर प्रदेश: राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड के निदेशक धनराज परिमल नथवानी ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। pic.twitter.com/YsdenAR2Dl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 30, 2026
ओपी राजभर ने कसा तंज
नामांकन दाखिल करने से पहले, उत्तर प्रदेश के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने SP के उम्मीदवार चयन पर कटाक्ष किया और सवाल उठाया कि क्या उम्मीदवार पार्टी के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले का प्रतिनिधित्व करते हैं. एक्स पर एक पोस्ट में राजभर ने कहा “अखिलेश जी, मैंने सुना है कि आप राज्यसभा के लिए तीन उम्मीदवार उतारने जा रहे हैं. मुझे बताइए, क्या तीनों आपके ‘PDA’ से होंगे या नहीं?” राजभर ने SP को तीसरी सीट हासिल करने की कोशिश करने के खिलाफ भी आगाह किया और कहा कि उसे इस प्रक्रिया में अपनी दूसरी सीट खोने का जोखिम नहीं उठाना चाहिए.
रामगोपाल यादव फिर से राज्यसभा जाएंगे
रामगोपाल यादव पहले भी सपा की तरफ से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं. उन्हें ऊपरी सदन में पार्टी के लिए एक अहम रणनीतिकार माना जाता है. रामगोपाल यादव, मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई हैं और सपा ने उन्हें एक बार फिर राज्यसभा भेजने का फैसला किया है.
वहीं, सपा के दूसरे उम्मीदवार धनराज परिमल नथवानी एक जाने-माने व्यापारी परिवार से आते हैं और रिलायंस ग्रुप के ग्रुप प्रेसिडेंट हैं. उनके पिता, परिमल नथवानी भी राज्यसभा सांसद हैं. परिमल नथवानी कुछ महीने पहले ही झारखंड से राज्यसभा पहुंचे हैं. धनराज परिमल नथवानी गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं.
इस दिन होगी वोटिंग
चुनाव आयोग ने पहले घोषणा की थी कि उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट सहित 11 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान 16 अक्टूबर को होगा. दोनों राज्यों के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होने वाला है. चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है, जिसमें उम्मीदवारों को चुनाव आयोग द्वारा घोषित घोषित के भीतर फाइलिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी. SP की नामांकन प्रक्रिया ऐसे समय में हो रही है जब पार्टी चुनावी प्रक्रियाओं को लेकर चुनाव आयोग की लगातार आलोचना कर रही है.
मिलकर मंथन करेगा इंडिया गठबंधन, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में विपक्षी पार्टियों की बैठक
News Source: ANI
