Home Latest News & Updates भारत-पाक तनाव के बीच सोने-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव, सोना लुढ़का, चांदी के दाम में भी गिरावट

भारत-पाक तनाव के बीच सोने-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव, सोना लुढ़का, चांदी के दाम में भी गिरावट

by Sanjay Kumar Srivastava 9 May 2025, 3:52 PM IST (Updated 12 May 2025, 4:13 PM IST)
9 May 2025, 3:52 PM IST (Updated 12 May 2025, 4:13 PM IST)
Big fall in Gold and Silver prices amid India-Pakistan Tensions

प्रति 10 ग्राम सोने का भाव शुक्रवार को 98,800 रुपए था. जबकि पिछले कारोबारी सत्र में 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोना 1,00,350 रुपये प्रति 10 ग्राम था. वैश्विक और घरेलू कारणों से सोने में काफी उतार-चढ़ाव रहा.

Delhi: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण जंग जैसे हालात हो गए हैं. शुक्रवार को 99.5% शुद्धता वाले सोने का दाम 1,550 रुपये घट गया और 98,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. वहीं चांदी की कीमत भी 740 रुपये घट गई, जो 98,200 रुपये प्रति किलो पर आ गई. जंग के हालात को देखते हुए राजनीतिक कारणों से सोने-चांदी की कीमतों में यह गिरावट आई है. दिल्ली में शुक्रवार को प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 99,250 रुपये रह गई. जबकि इसके पहले 10 ग्राम सोने का दाम 1,00,750 रुपये था.

वैश्विक और घरेलू कारणों से सोने में काफी उतार-चढ़ाव

प्रति 10 ग्राम सोने का भाव शुक्रवार को 98,800 रुपए था. जबकि पिछले कारोबारी सत्र में 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोना 1,00,350 रुपये प्रति 10 ग्राम था. वैश्विक और घरेलू कारणों से सोने में काफी उतार-चढ़ाव रहा. उधर, ब्रिटेन के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति ने व्यापार समझौते की घोषणा की, जिससे सुरक्षित निवेश वाले सोने में मुनाफा हुआ. इसके अलावा चांदी की कीमत में भी 740 रुपये की गिरावट आई, जो 98,200 रुपये प्रति किलो हो गई.

स्पॉट गोल्ड का भी दाम गिरा

स्पॉट गोल्ड का भी दाम गिर गया. स्पॉट गोल्ड वह सोना होता है, जिसे तत्काल खरीद और बिक्री के लिए बाजार में ले जाया जाता है यानि इसका लेन-देन तुरंत किया जाता है. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया में संघर्ष और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव जैसे लगातार राजनीतिक जोखिम सोने-चांदी की कीमतों के लिए सहायक कारक बन रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः भारत और चिली के बीच बढ़ेगा व्यापार, दोनों देशों ने समझौते पर किए हस्ताक्षर, द्विपक्षीय संबंध होंगे और मजबूत

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?