Home Latest News & Updates ‘मेड इन इंडिया, मेड फॉर द वर्ल्ड’: भारतीय व्यापार की वैश्विक संभावनाओं को नई उड़ान, महोत्सव में उमड़े लोग

‘मेड इन इंडिया, मेड फॉर द वर्ल्ड’: भारतीय व्यापार की वैश्विक संभावनाओं को नई उड़ान, महोत्सव में उमड़े लोग

by Kamlesh Kumar Singh 13 August 2026, 7:09 PM IST (Updated 13 August 2026, 7:11 PM IST)
13 August 2026, 7:09 PM IST (Updated 13 August 2026, 7:11 PM IST)
'मेड इन इंडिया, मेड फॉर द वर्ल्ड': भारतीय व्यापार की वैश्विक संभावनाओं को नई उड़ान

Business Festival: भारत मंडपम् नई दिल्ली में आयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 के दूसरे दिन भी देशभर से आए व्यापारियों, उद्यमियों, उद्योग प्रतिनिधियों, स्टार्टअप्स, उपभोक्ताओं एवं विदेशी प्रतिनिधियों की भारी उपस्थिति देखने को मिली. भारत की व्यापारिक शक्ति, नवाचार क्षमता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को प्रदर्शित कर रहा यह महोत्सव निरंतर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने महोत्सव का दौरा किया और विभिन्न प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन करते हुए देशभर से आए उद्यमियों एवं व्यापारियों से संवाद किया. उन्होंने भारतीय उत्पादों, नवाचारों और उद्यमशीलता की सराहना करते हुए कहा कि यह महोत्सव भारत की आर्थिक शक्ति और व्यापारिक सामर्थ्य का जीवंत प्रदर्शन है.

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का भव्य उत्सव

इस अवसर पर श्री शेखावत ने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि भारत की उद्यमशीलता, नवाचार और आत्मनिर्भरता के संकल्प का भव्य उत्सव है. यहां प्रदर्शित उत्पाद और तकनीकें यह सिद्ध करती हैं कि भारत आज ‘वोकल फॉर लोकल’ से ‘लोकल टू ग्लोबल’ की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है. यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विज़न को सशक्त आधार प्रदान करता है.
महोत्सव में गुरुवार को दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेंद्र चंदोलिया एवं कमलजीत सहरावत सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी प्रदर्शनी का भ्रमण किया और विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों के उत्पादों एवं नवाचारों की सराहना की.

व्यापार महोत्सव में शामिल होंगी रेखा गुप्ता

कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि महोत्सव को देशभर के व्यापारिक समुदाय, उद्योग जगत और आम जनता से अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हो रहा है. उन्होंने बताया कि भारत मंडपम में स्थापित विभिन्न मंडपों, थीम आधारित प्रदर्शनों और व्यापारिक मंचों के माध्यम से भारत की आर्थिक प्रगति, विनिर्माण क्षमता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा की झलक देखने को मिल रही है. श्री खंडेलवाल ने जानकारी दी कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 14 अगस्त को भारतीय व्यापार महोत्सव का दौरा करेंगी और प्रदर्शनी में प्रदर्शित विभिन्न क्षेत्रों की उपलब्धियों एवं नवाचारों का अवलोकन करेंगी.

‘मेड इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया’ को साकार कर रहा कार्यक्रम

उन्होंने देशभर के व्यापारियों, उद्योगपतियों, स्टार्टअप्स, विद्यार्थियों और उपभोक्ताओं से अपील की कि वे भारतीय व्यापार महोत्सव में अवश्य आएं और भारत की व्यापारिक शक्ति, नवाचार क्षमता तथा आत्मनिर्भर भारत के बढ़ते कदमों को निकट से देखें. 12 से 15 अगस्त तक आयोजित यह महोत्सव भारत की व्यापारिक उपलब्धियों, उद्यमशीलता, नवाचार और वैश्विक संभावनाओं का एक विराट राष्ट्रीय उत्सव बन चुका है, जो ‘मेड इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया, मेड फॉर द वर्ल्ड’ की भावना को साकार कर रहा है.

एक बार फिर से भारतीय करेंसी को झटका! डॉलर के मुकाबले रुपये में 7 पैसे की कमजोरी

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?