Home Latest News & Updates डार्विन मुकाबले में मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास! रंगना हेराथ को छोड़ा पीछे; अब डेल स्टेन पर नजर

डार्विन मुकाबले में मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास! रंगना हेराथ को छोड़ा पीछे; अब डेल स्टेन पर नजर

by Sachin Kumar 13 August 2026, 7:27 PM IST
13 August 2026, 7:27 PM IST
Mitchell Starc history Darwin match

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में नई उपलब्धि हासिल की है. बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में शादमान इस्लाम का विकेट लेकर उन्होंने कमाल कर दिया. वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए हैं. वहीं, शादमान के विकेट के साथ ही स्टार्क के टेस्ट करियर में 434 विकेट हो गए हैं और उन्होंने श्रीलंका के स्पिनर रंगना हेराथ को पीछे छोड़ दिया है. मैच शुरू होने से पहले 433-433 विकेट के साथ दोनों गेंदबाज बराबरी पर थे और शादमान का विकेट लेते ही वह इतिहास के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए.

कपिल देव की बराबरी पर आए

434वां का शिकार बनाते ही स्टार्क ने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर कपिल देव की बराबरी कर ली है. कपिल देव ने 131 टेस्ट मैचों में 434 चटकाने का काम किया था. दूसरी ओर स्टार्क ने 106 मैचों में ही यह आंकड़ा छू लिया. अब दोनों टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की ऑल टाइम लिस्ट में संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर हैं.

राशिद खान ने कर दिया कमाल! ऐसा करने वाले बने पहले स्पिनर; बेबस नजर आई आयरलैंड

ऐसा है गेंदबाजों का रिकॉर्ड

  • मिचेल स्टार्क – 434 विकेट
  • रंगना हेराथ – 433 विकेट
  • वसीम अकरम – 414 विकेट
  • डेनियल वेटोरी – 362 विकेट
  • चामिंडा वास – 355 विकेट
  • रवींद्र जडेजा – 348 विकेट

डेल स्टेन के रिकॉर्ड पर नजर

स्टार्क की नजर अब टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट पर है. दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन 439 विकेट के साथ इस लिस्ट में 10वें स्थान पर विराजमान हैं. अब स्टेन को पीछे छोड़ने के लिए स्टार्क को 6 विकेट की जरूरत है. अगर बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में स्टार्क अगर इसी तरह विकेट लेते रहे तो जल्द ही स्टेन का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे.

बड़े प्लेटफॉर्म पर करते हैं कमाल

मिचेल स्टार्क ने अक्टूबर 2010 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था. अपनी तेज रफ्तार, स्विंग और घातक यॉर्कर के दम पर उन्होंने खुद को अपनी पीढ़ी के सबसे खतरनाक गेंदबाज के रूप में स्थापित किया. बड़े टूर्नामेंट में भी स्टार्क का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा है. वह 2015 और 2023 में वनडे विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का भी हिस्सा रहे हैं. इसके अलावा साल 2015 में उनकी शानदार गेंदबाजी के बदौलत प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था.

‘मेरा पूरा फोकस…’ बुमराह से तुलना करने पर भुवनेश्वर कुमार ने दिया दो टूक जवाब! कही ये गंभीर बात

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?