Home लाइफस्टाइल फेस्टिव लुक में चार चांद लगाएंगे Ear Chain वाले झुमके, ये 6 डिजाइन हैं सबसे खास

फेस्टिव लुक में चार चांद लगाएंगे Ear Chain वाले झुमके, ये 6 डिजाइन हैं सबसे खास

by Preeti Pal 13 August 2026, 6:50 PM IST
13 August 2026, 6:50 PM IST
फेस्टिव लुक में चार चांद लगाएंगे Ear Chain वाले झुमके, ये 6 डिजाइन हैं सबसे खास

Jhumka with Ear Chain: त्योहारों का मौसम आते ही कपड़ों के साथ जूलरी की शॉपिंग भी शुरू हो जाती है. साड़ी हो, लहंगा हो या फिर खूबसूरत अनारकली, सही ईयररिंग पूरे लुक को मिनटों में खास बना सकते हैं. इन दिनों ट्रेडिशनल झुमकों के साथ लगी ईयर चेन वाला डिजाइन लड़कियों को काफी पसंद आ रहा है. ये स्टाइल पारंपरिक भी लगता है और स्टाइलिश भी. वैसे भी झुमका ऐसा गहना है, जो अलग-अलग तरह के इंडियन आउटफिट के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है. अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन अपने लुक में थोड़ा देसी ग्लैमर जोड़ना चाहती हैं, तो इन 6 झुमका डिजाइन्स पर नजर डाल सकती हैं.

कुंदन झुमका

कुंदन वर्क वाले झुमके फेस्टिव सीजन के लिए हमेशा शानदार ऑप्शन रहते हैं. इसमें अगर मोतियों वाली पतली ईयर चेन जुड़ जाए तो लुक और भी खूबसूरत हो जाता है. इसे सिल्क साड़ी, बनारसी साड़ी या हैवी लहंगे के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है.

एंटीक गोल्ड झुमका

अगर आपको रॉयल और थोड़ा विंटेज लुक पसंद है, तो एंटीक गोल्ड फिनिश वाले झुमके पहने. कान की चेन के साथ इनकी खूबसूरती और बढ़ जाती है. हरे या लाल स्टोन वाला डिजाइन ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ बहुत अच्छा लगता है.

Waterproof Mascara उतारते वक्त न करें ये गलती, वरना टूटकर हाथों में आ जाएंगी आपकी खूबसूरत पलकें; जानें कैसे करें साफ

पोल्की झुमका

पोल्की जूलरी का शाही अंदाज अलग ही होता है. पोल्की झुमके के साथ लाल, हरे या सफेद बीड्स वाली चेन आपको रॉयल लुक दे सकती है. इस तरह के डिजाइन सिल्क साड़ी, टिश्यू साड़ी या एम्ब्रॉयडर्ड अनारकली के साथ काफई खूबसूरत लगते हैं.

सिल्वर झुमका

अगर गोल्ड जूलरी की जगह थोड़ा शाइनी और एलिगेंट लुक चाहिए, तो आप सिल्वर झुमके भी ट्राई कर सकती हैं. इस तरह के झुमके हल्के-फुल्के फंक्शन और ऑफिस वियर के लिए भी बढ़िया रहते हैं.

टेंपल जूलरी झुमका

टेंपल जूलरी से इंस्पायर्ड झुमके ट्रेडिशनल लुक पसंद करने वाली लड़कियों की पहली पसंद रहती हैं. इनमें देवी-देवताओं, फूलों या पत्तियों जैसे पैटर्न के साथ ईयर चेन जुड़ी होती है. कांजीवरम साड़ी या ट्रेडिशनल सिल्क साड़ी के साथ इस तरह के झुमके बहुत खूबसूरत लगते हैं.

ऑक्सीडाइज्ड झुमका

अगर आपका स्टाइल थोड़ा बोहो और हटकर है, तो ऑक्सीडाइज्ड झुमके पहन सकती हैं. सिल्वर टोन वाली चेन के साथ ये और खूबसूरत लगते हैं. कॉटन साड़ी, कुर्ती या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी ये अच्छे लगते हैं.

Hariyali Teej पर साड़ी में दिखना है सबसे खूबसूरत? ये ट्रेंडिंग स्टाइल्स करें ट्राई

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?