Home Latest News & Updates गोल्ड-सिल्वर प्राइस में गिरावट जारी! 2.15 लाख रुपये पर आई चांदी, जानें सोने का ताजा भाव

गोल्ड-सिल्वर प्राइस में गिरावट जारी! 2.15 लाख रुपये पर आई चांदी, जानें सोने का ताजा भाव

by Amit Dubey 28 June 2026, 12:39 PM IST
28 June 2026, 12:39 PM IST
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: पश्चिम एशिया में संकट को देखते हुए विदेशी मुद्रा भंडार का खास ध्यान दिया गया. इसको लेकर पीएम मोदी ने देश के लोगों से अपील भी की थी कि अगले एक साल तक के लिए लोग सोने की खरीदारी से परहेज करें. काफी लोगों ने इस अपील को मानी भी. बता दें कि भारत अपनी मांगों का करीब 90-95 फीसदी सोने को बाहर से आयात करता है. इसको लाने के लिए देश को डॉलर खर्चा करना होता है, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार पर असर पड़ता है.

अपील के बाद सरकार ने सोने-चांदी के आयात पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी को 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया था. इसकी वजह यह थी कि महंगा होने की वजह से भी लोग इन कीमती धातुओं की खरीदारी न कर पाएं, लेकिन अब मामला अलग दिख रहा है.

बीते कई दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दिख रही है. कभी 3 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास पहुंचे चांदी के भाव अब 2 लाख 15 हजार किलो के करीब दिख रहा है. वहीं, सोना जो 1 लाख 60 हजार प्रति 10 ग्राम के पास पहुंचा था, वह अब 1 लाख 40 हजार पर दिख रहा है. आइए गोल्ड और सिल्वर के ताजा भाव को जानते हैं.

सोने का ताजा भाव

हम सबसे पहले गोल्ड यानी कि सोने की बात करेंगे. बता दें कि शुक्रवार को मुहर्रम की वजह से मार्केट बंद था. वहीं शनिवार और रविवार को बाजार में छुट्टी होती है. इस प्रकार से सोने और चांदी का ताजा भाव गुरुवार 25 जून के ही हैं, जो अब तक के सबसे अपडेटेड भाव हैं. इस हिसाब से अभी 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 40 हजार 22 रुपये है. 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 28 हजार 260 रुपये और 18 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 1 लाख 5 हजार 17 रुपये है.

24 जून बुधवार को 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 43 हजार 890 रुपये थी. 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 31 हजार 803 रुपये और 18 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 1 लाख 7 हजार 918 रुपये थी.

अब बात 23 जून मंगलवार की करते हैं. इस दिन 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 44 हजार 788 रुपये थी. 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 33 हजार 626 रुपये और 18 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 1 लाख 8 हजार 591 रुपये थी. ये सभी आंकड़ें इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट से लिए गए हैं.

एक किलो चांदी की कीमत 2 लाख 15 हजार

अब बात चांदी की करते हैं. सिल्वर एक समय पर 3 लाख प्रति किलो के आसपास चली गई थी, लेकिन अब इसमें काफी गिरावट आ चुकी है. बाजार के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, अभी एक किलो चांदी की कीमत 2 लाख 15 हजार 485 रुपये है. 24 जून को यह कीमत 2 लाख 26 हजार 689 थी. वहीं, 23 जून मंगलवार को एक किलो चांदी का भाव 2 लाख 27 हजार 235 रुपये था.

कितने रुपये में एक ग्राम सोना?

अब हम बात एक ग्राम सोने की करेंगे. 24 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत अभी 13 हजार 987 रुपये है. 22 कैरेट वाले एक ग्राम सोने का भाव 12 हजार 812 रुपये और 18 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 10491 रुपये है. यहां बता दें कि इन कीमतों में भी कोई मेकिंग चार्ज और जीएसटी लागू नहीं है. इनके जुड़ते ही गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में बढ़त दिख सकती है.

Gold Silver Price: चांदी दो दिनों में 11000 रुपये हुई सस्ती, गोल्ड भी आया नीचे; जानें ताजा भाव

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?