Home Latest News & Updates Gold Silver Price: चांदी दो दिनों में 11000 रुपये हुई सस्ती, गोल्ड भी आया नीचे; जानें ताजा भाव

Gold Silver Price: चांदी दो दिनों में 11000 रुपये हुई सस्ती, गोल्ड भी आया नीचे; जानें ताजा भाव

by Amit Dubey 24 June 2026, 12:54 PM IST
24 June 2026, 12:54 PM IST
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की खरीदारी करने वालों को इन कीमती धातुओं की कीमत में गिरावट का इंतजार होता है. जब भी गोल्ड या सिल्वर के भाव गिरते हैं, तो कई लोग इनकी खरीदारी करने के उत्सुक दिखते हैं.

देश में शादी का सीजन भी शुरू हो गया है. इस दौरान कई ज्वेलरी दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है. इस बीच आज बुधवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है. पिछले दो दिनों में चांदी प्रति किलो 11 हजार रुपये से अधिक सस्ती हुई है. वहीं सोना का भाव भी नीचे आया है. आइए ताजा रेट्स देखते हैं. शुरुआत हम चांदी की कीमत से करेंगे.

चांदी के भाव में 11 हजार की गिरावट

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, बीते दो दिनों में चांदी की कीमत में 11 हजार से अधिक की गिरावट आई है. 22 जून दिन सोमवार को एक किलो चांदी की कीमत 2 लाख 37 हजार 799 रुपये थी. जो 23 जून को गिरकर 2 लाख 27 हजार 235 रुपये हो गई. वहीं, आज 24 जून को एक किलो चांदी की कीमत 2 लाख 26 हजार 689 रुपये है. इस प्रकार से इसमें पिछले दो दिनों में कुल 11 हजार 110 रुपये की गिरावट आई है.

10 ग्राम सोने का भाव

अब बात गोल्ड की करते हैं. आज सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है. पिछले दो दिनों में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत में 2700 रुपये से अधिक की सुस्ती दिखी है. 22 जून को 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 46 हजार 664 रुपये थी. वहीं, इस दिन 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 34 हजार 344 रुपये और 18 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 9 हजार 998 रुपये था. 23 जून को 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 44 हजार 778 रुपये थी. वहीं, इस दिन 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 32 हजार 626 रुपये और 18 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 8 हजार 591 रुपये था.

अब बात आज बुधवार 24 जून को सोने के भाव की करते हैं. आज 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 43 हजार 890 रुपये है. 22 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड का भाव 1 लाख 31 हजार 803 रुपये है. वहीं, 18 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 7 हजार 918 रुपये है.

एक ग्राम सोने का कितना भाव?

अब बात हम एक ग्राम सोने की करेंगे. 24 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत अभी 14 हजार 389 रुपये है. 22 कैरेट वाले एक ग्राम सोने का भाव 13 हजार 180 रुपये और 18 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 10792 रुपये है. यहां खास बात यह है कि इन कीमतों में भी कोई मेकिंग चार्ज और जीएसटी लागू नहीं है. इनके जुड़ते ही गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में बढ़त दिख सकती है.

दो दिनों में 23 पैसे गिरा रुपया, डॉलर के मुकाबले अब कहां कर रहा है ट्रेड? जानें एक्सपर्ट ने क्या कहा

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?