Home Latest News & Updates Stock Market: सोमवार को 1070 अंकों की बढ़त के बाद आज सेंसेक्स फिर धड़ाम! निफ्टी 24000 के नीचे

Stock Market: सोमवार को 1070 अंकों की बढ़त के बाद आज सेंसेक्स फिर धड़ाम! निफ्टी 24000 के नीचे

by Amit Dubey 26 May 2026, 3:57 PM IST
26 May 2026, 3:57 PM IST
Stock Market Today

Stock Market Today: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी रहती है. इस दौरान स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE पर लिस्टेट कई कंपनियों के शेयरों में तेजी तो कई में सुस्ती देखी जाती है. निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री भी करते हुए दिखते हैं. इस बीच आज शेयर बाजार ने अपने निवेशकों को फिर से झटका देते हुए गिरावट दर्ज की है.

जी हां, बीते सोमवार को शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी गई थी. तब मार्केट बंद के दौरान सेंसेक्स 1070 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ था, वहीं निफ्टी 24000 के लेवल को पार कर गया था, लेकिन आज मंगलवार को स्टॉक मार्केट में एक बार फिर से गिरावट दिखी है. आइए जानते हैं कि मार्केट बंद के दौरान 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स और 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी की क्या स्थिति रही. इसके साथ ही जानेंगे कि कौन सी कंपनी के शेयर में उछाल और किसमें गिरावट दर्ज की गई.

सेंसेक्स में 479.26 अंकों की गिरावट

सबसे पहले बात हम 30 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स की करते हैं. बीते कारोबारी सत्र में इसकी क्लोजिंग 76,488.96 के स्तर पर हुई थी, जबकि आज इसकी ओपनिंग गिरावट के साथ लाल निशान में 76,224.14 पर हुई. इसका मंगलवार का हाई 76,627.04 और लो 75,909.68 का लेवल रहा. मार्केट बंद के दौरान सेंसेक्स में 479.26 अंकों की गिरावट दर्ज की गई. यह 0.63 फीसदी गिरकर लाल निशान में 76,009.70 पर कारोबार करते हुए दिखा.

इन शेयरों में तेजी और गिरावट

30 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स के 8 शेयर आज हरे निशान में कारोबार करते हुए बंद हुए, जबकि बाकी के 22 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. टेक महिंद्रा के शेयर में 1.68 फीसदी की तेजी, इटरनल (जोमैटो) में 1.23 फीसदी की तेजी, मारुति में 0.55 फीसदी की तेजी और हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.39 फीसदी की तेजी दिखी. गिरावट वाले शेयरों पर नजर डालें तो ट्रेंट में 1.42 फीसदी की गिरावट, टीसीएस में 1.35 फीसदी की गिरावट, भारती एयरटेल में 1.23 फीसदी की सुस्ती, बजाज फाइनेंस में 1.17 फीसदी की गिरावट और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

24000 के नीचे निफ्टी

अब बात 50 शेयरों वाले इंडेक्स निफ्टी की करते हैं. बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को इसकी क्लोजिंग 24,031.70 के स्तर पर हुई थी. वहीं, आज मंगलवार को मार्केट खुलने के दौरान इसमें गिरावट दिखी और यह लाल निशान में 24,004.10 पर कारोबार करते हुए दिखा. मार्केट जब बंद हुई तो निफ्टी50 में 0.49 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. यह लाल निशान में 118 अंकों की गिरावट के साथ 23,913.70 के लेवल पर कारोबार करते हुए बंद हुआ. आज यह 24000 के स्तर से नीचे आ गया. निफ्टी के 50 शेयरों में से हरे में 18 और लाल में 32 बंद हुए.

Rupee vs Dollar: भारतीय करेंसी में एक बार फिर गिरावट, डॉलर के मुकाबले 95.4 पर रुपया

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?