Gold Silver Rate Today: शुक्रवार के कारोबारी सत्र के बाद आज सोमवार को बाजार खुला. इस दौरान कीमती धातु सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी दिखी है. बता दें कि बीते कारोबारी सत्र में शुक्रवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई थी वहीं, चांदी के दाम में बढ़त दिखी थी. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार को सोने की कीमत में 500 रुपये की गिरावट देखी गई थी, तो चांदी के भाव प्रति किलो 1500 रुपये बढ़ गए थे. अब बात हम आज सोमवार को देश में सोने-चांदी के ताजा भाव को लेकर करेंगे. आइए जानते हैं कि 25 मई को गोल्ड और सिल्वर की क्या कीमत है.
गोल्ड की कीमत में कितनी बढ़त?
सबसे पहले हम बात गोल्ड की कीमत की करेंगे. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आज 25 मई को 24 कैरेट वाले दस ग्राम सोने का भाव 1 लाख 58 हजार 622 रुपये है, जो पिछले कारोबारी सत्र यानी कि शुक्रवार को 1 लाख 58 हजार 354 रुपये था. 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत सोमवार को 1 लाख 45 हजार 298 रुपये है, जो शुक्रवार को 1 लाख 45 हजार 52 रुपये थी. वहीं, 18 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने के भाव की बात करें तो यह आज 1 लाख 18 हजार 967 रुपये है, जो बीते कारोबारी सत्र यानी कि शुक्रवार को 1 लाख 18 हजार 766 रुपये था.
चांदी के भाव में 2000 से अधिक की तेजी
अब बात सिल्वर यानी चांदी की करते हैं. आज सोमवार को एक किलो ग्राम चांदी का भाव 2 लाख 69 हजार 754 रुपये है. वहीं, शुक्रवार को बीते कारोबारी सत्र में एक किलो चांदी की कीमत 2 लाख 67 हजार 433 रुपये थी. अगर बीते तीन-चार दिनों की चांदी की कीमत को देखें तो इसमें उतार-चढ़ाव दिखता रहा है. 21 मई को एक किलो चांदी का भाव 2 लाख 65 हजार 808 रुपये, 20 मई को 2 लाख 64 हजार 952 रुपये और 19 मई को एक किलो चांदी का भाव 2 लाख 70 हजार 221 रुपये था.
एक ग्राम सोने की कीमत कितनी?
आज सोमवार को मार्केट में एक ग्राम सोने की कीमत में भी तेजी दिखी है. 24 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत अभी 15862 रुपये है. 22 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत 14 हजार 530 रुपये है. वहीं, 18 कैरेट वाले एक ग्राम गोल्ड की कीमत 11897 रुपये है. इन कीमतों में भी कोई मेकिंग चार्ज और जीएसटी लागू नहीं है. इनके जुड़ते ही गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में बढ़त दिख सकती है.
97 नहीं अब 95 पर आया रुपया! डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी में लगातार दूसरे दिन मजबूती
