Home मनोरंजन Box Office पर किसने मारी बाजी? Drishyam 3 निकली आगे और Chand Mera Dil की धीमी पड़ी रफ्तार

Box Office पर किसने मारी बाजी? Drishyam 3 निकली आगे और Chand Mera Dil की धीमी पड़ी रफ्तार

by Preeti Pal 25 May 2026, 1:56 PM IST
25 May 2026, 1:56 PM IST
Box Office पर किसने मारी बाजी? Drishyam 3 निकली आगे और Chand Mera Dil की धीमी पड़ी रफ्तार

Box Office Collection: इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर रोमांस, कॉमेडी और थ्रिलर तीनों तरह की फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला. एक तरफ लव स्टोरी फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ उम्मीद के मुताबिक धमाका नहीं कर पाई. वहीं, मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने शानदार शुरुआत करके सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. दूसरी तरफ आयुष्मान खुराना की कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ धीरे-धीरे ही सही, लेकिन अपनी पकड़ बनाए हुए है.

चांद मेरा दिल

लक्ष्या और अनन्या पांडे स्टारर ‘चांद मेरा दिल’ ने पहले वीकेंड में करीब 12 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 3.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो एक अर्बन रोमांटिक ड्रामा के हिसाब से थोड़ा वीक माना जा रहा है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म की शुरुआत 4 से 5 करोड़ रुपये के बीच होती, तो इसका माहौल ज्यादा मजबूत बन सकता था. हालांकि, वीकेंड में फिल्म की कमाई में थोड़ा ग्रोथ जरूर दिखा. लेकिन पिछले कुछ सालों से रोमांटिक फिल्मों के लिए थिएटर में ऑडियन्स को खींचना आसान नहीं रहा. खासकर कोविड के बाद लोग ऐसी फिल्मों को सिनेमाघरों की बजाय OTT पर देखना ज्यादा पसंद करने लगे हैं.

ओटीटी पर आने का इंतज़ार

कुछ फिल्मों को छोड़ दें, जैसे ‘सैयारा’, जिसने अपने शानदार म्यूजिक और टीनएज रोमांस की वजह से सक्सेस पाई थी. हालांकि, आजकल ज्यादातर लव स्टोरी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल करना पड़ रहा है. फिलहाल माना जा रहा है कि ‘चांद मेरा दिल’ का लाइफटाइम कलेक्शन लगभग 25 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. हालांकि, फिल्म को सैटेलाइट, म्यूजिक और OTT राइट्स से अच्छी रिकवरी मिल जाएगी. लेकिन मेकर्स शायद इससे बेहतर परफॉर्म की उम्मीद कर रहे थे.

प्यार, दर्द और अधूरे रिश्ते की कहानी है Chand Mera Dil; कभी दिल टूटा है, तो जरूर देखें ये फिल्म

दृश्यम 3

वहीं, दूसरी तरफ ‘दृश्यम 3’ ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत कर ली है. मोहनलाल स्टारर इस फिल्म ने एक्सटेंडेड वीकेंड में 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली. फिल्म को मिले-जुले रिव्यू जरूर मिले हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी के फैंस इसे देखने के लिए पहले दिन से ही थिएटर पहुंच रहे हैं. ‘दृश्यम’ सीरीज की खास बात हमेशा इसकी सस्पेंस और दमदार कहानी रही है. यही वजह है कि तीसरे पार्ट को लेकर भी ऑडियन्स में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.

पति पत्नी और वो 2

अब बात करें आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह और वामिका गब्बी स्टारर ‘पति पत्नी और वो 2’ की, तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है. पहले वीक में फिल्म ने करीब 33.75 करोड़ रुपये कमाए. हालांकि, दूसरे वीकेंड में शुक्रवार को कमाई थोड़ी धीमी रही और फिल्म सिर्फ 1.71 करोड़ रुपये ही जुटा पाई. लेकिन शनिवार और रविवार को फिल्म ने फिर रफ्तार पकड़ी और दूसरे वीकेंड में करीब 9 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया. 10 दिनों में फिल्म की टोटल कमाई 42.50 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है.

50 करोड़ क्लब

आयुष्मान खुराना की कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ अब धीरे-धीरे 50 करोड़ क्लब में एंट्री करने की तरफ बढ़ रही है. हालांकि, शुरुआत में फिल्म से ज्यादा बड़ी कमाई की उम्मीद की जा रही थी. लेकिन अब लगता है कि, ये 50-60 करोड़ ही कमा ले, तो काफी है. देखा जाए तो, इस टाइम बॉक्स ऑफिस पर थ्रिलर फिल्मों का दबदबा ज्यादा नजर आ रहा है. वहीं, रोमांटिक और हल्की-फुल्की फिल्मों को ऑडियन्स का प्यार पाने के लिए थोड़ा ज्यादा स्ट्रगल करना पड़ रहा है.

24 साल बाद भी Cannes की क्वीन बनी हुई हैं Aishwarya Rai, सिर्फ खूबसूरती है वजह या कुछ और मैजिक?

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?