Home Latest News & Updates रुपये में लौटी मजबूती, डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी में 28 पैसे का उछाल; एक्सपर्ट ने क्या कहा?

रुपये में लौटी मजबूती, डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी में 28 पैसे का उछाल; एक्सपर्ट ने क्या कहा?

by Amit Dubey 27 July 2026, 11:28 AM IST (Updated 27 July 2026, 12:35 PM IST)
27 July 2026, 11:28 AM IST (Updated 27 July 2026, 12:35 PM IST)
Rupee vs Dollar

Rupee vs Dollar: भारतीय शेयर बाजार में तेजी के अलावा भारतीय करेंसी रुपये में भी मजबूती दिखी है. आज सोमवार को रुपया अमेरिकी करेंसी डॉलर के मुकाबले 28 पैसे मजबूत हुआ है. न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट और अमेरिका व ईरान द्वारा पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के संकेत देने के बाद वैश्विक बाजार में सकारात्मक माहौल दिखा है. इसकी वजह से सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 28 पैसे बढ़ गया.

रुपये का 96.28 पर कारोबार

आंकड़ों के मुताबिक, आज सोमवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में, रुपया 96.18 पर खुला, लेकिन डॉलर के मुकाबले 96.28 पर कारोबार करते हुए कुछ गिरावट दर्ज की, जो अपने पिछले बंद स्तर से 28 पैसे की बढ़त दर्शाता है.

इस बीच डॉलर इंडेक्स, जो छह मुद्राओं की एक टोकरी के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापता है, 0.26 प्रतिशत गिरकर 101.04 पर कारोबार कर रहा था. बता दें कि शुक्रवार को रुपया निचले स्तर से उबरते हुए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे बढ़कर 96.53 पर बंद हुआ था.

एक्सपर्ट ने रुपये की मजबूती पर क्या कहा?

जानकार और विदेशी मुद्रा व्यापारियों के अनुसार, अमेरिकी मुद्रा सूचकांक भी उच्च स्तर से नीचे आ गया, जबकि घरेलू शेयरों में मजबूत खरीदारी का रुझान देखा गया, जिससे स्थानीय मुद्रा को और अधिक समर्थन मिला. इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 4.17 प्रतिशत गिरकर 92.74 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

विश्लेषकों ने कच्चे तेल की कीमतों में हुई इस रिकवरी का श्रेय पश्चिम एशिया में तनाव कम होने को दिया, क्योंकि अमेरिका और ईरान ने एक-दूसरे के खिलाफ हमले रोक दिए थे. एक्सपर्ट ने बताया कि इन सभी वजहों का प्रभाव रुपये पर पड़ा है और यह पहले के मुकाबले मजबूत हो गया है.

वहीं, ईरान-यूएस संघर्ष पर एक अमेरिकी न्यूज चैनल से बात करते हुए संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत माइक वाल्ट्ज ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप “बातचीत को कुछ समय के लिए जगह दे रहे हैं.” इससे अब ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष कम होने की उम्मीद है.

भारतीय शेयर बाजार का हाल

अब बात भारतीय शेयर बाजार की करते हैं. घरेलू शेयर बाजार के सेंसेक्स इंडेक्स में 613.80 अंक की बढ़त दिखी. यह 0.81 प्रतिशत बढ़कर 76,673.57 पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी 165.40 अंक या 0.70 प्रतिशत चढ़कर 23,931.55 पर पहुंच गया.

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने शुक्रवार को शुद्ध आधार पर 3,892.77 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

पिछले हफ्ते 2.50% गिरने के बाद शेयर बाजार में उछाल! सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, जानें वजह

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?