Home Latest News & Updates Stock Market में लौटी रौनक! Sensex 1,143 अंक उछला, Nifty ने भी लगाई लंबी छलांग

Stock Market में लौटी रौनक! Sensex 1,143 अंक उछला, Nifty ने भी लगाई लंबी छलांग

by Preeti Pal 11 November 2026, 10:30 AM IST
11 November 2026, 10:30 AM IST
Stock Market में लौटी रौनक! Sensex 1,143 अंक उछला, Nifty ने भी लगाई लंबी छलांग

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार की सुबह निवेशकों के लिए शानदार रही. कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स और निफ्टी ने जोरदार छलांग लगाई. बाजार खुलते ही सेंसेक्स 1,143 अंकों से ज्यादा चढ़ गया. वहीं, निफ्टी में 1.17 फीसदी की तेजी देखने को मिली. विदेशी निवेशकों की खरीदारी, कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजे और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने बाजार का मूड बदलने में बड़ी भूमिका निभाई. बुधवार को निफ्टी 50 अपने पिछले बंद के मुकाबले 293.15 अंक यानी 1.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,337.80 पर खुला. वहीं, BSE सेंसेक्स 1,143.87 अंक यानी 1.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,250.52 पर पहुंच गया. बाजार की शुरुआत से ही खरीदारी का माहौल नजर आया.

विदेशी निवेशकों का भरोसा

बाजार में तेजी की एक बड़ी वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की वापसी है. जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार के मुताबिक, इस महीने के शुरुआती 6 ट्रेडिंग सेशन्स में ही निफ्टी 50 करीब 8.6 प्रतिशत चढ़ चुका है. इस तेजी के पीछे विदेशी निवेशकों की लगभग 53,170 करोड़ रुपये की खरीदारी रही है. उन्होंने बताया कि बाजार को कंपनियों के दूसरी तिमाही यानी Q2 के शानदार नतीजों से भी मजबूती मिली है. निफ्टी 50 की कंपनियों की कमाई में करीब 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो पिछले 12 तिमाहियों में सबसे ज्यादा है. इससे बाजार में निवेशकों का भरोसा बढ़ा है.

पतंजलि का जलवा : कुल राजस्व में ई-कॉमर्स की हिस्सेदारी 35 फीसदी पहुंची, सालाना बिक्री में 50% का बंपर उछाल

मिडकैप-स्मॉलकैप शेयर

बुधवार को तेजी सिर्फ बड़ी कंपनियों के शेयरों तक नहीं रही. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप 100 में 0.64 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.72 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. वहीं, निफ्टी 100 भी 1.12 प्रतिशत चढ़ा. सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो, बैंकिंग, आईटी, फार्मा और FMCG शेयरों में भी अच्छी खरीदारी रही. निफ्टी ऑटो 1.15 प्रतिशत, निफ्टी FMCG 0.91 प्रतिशत और निफ्टी IT 0.84 फीसदी ऊपर खुला. निफ्टी फार्मा में 1 प्रतिशत, PSU बैंक में 1.18 प्रतिशत और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 1.39 प्रतिशत की तेजी आई.

कच्चे तेल का हाल

एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी से भारतीय बाजार को सपोर्ट मिल रहा है. हालांकि, ब्रेंट क्रूड की कीमत 92.41 डॉलर प्रति बैरल पर थी और इसमें करीब 1 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. एशियाई बाजारों में भी ज्यादातर जगह हरे निशान में कारोबार हुआ. जापान का निक्केई 1.32 फीसदी, ताइवान का इंडेक्स 1.90 फीसदी और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.70 फीसदी चढ़ा. हालांकि, हांगकांग का हैंगसेंग करीब 1 फीसदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था. यानी विदेशी निवेशकों की खरीदारी और कंपनियों के मजबूत नतीजों ने भारतीय शेयर बाजार को नई रफ्तार दी है. अब लोगों की नजर इस बात पर रहेगी कि ये तेजी आने वाले ट्रेडिंग सेशन्स में कितनी कायम रहती है.

News Source: ANI

सस्ता कच्चा तेल देगा बाजार को राहत! 7.10% से 7.25% के बीच रह सकती है सरकारी बॉन्ड यील्ड

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?