Home Top News Nisha Bhagat की मौत की होगी CBI जांच, CM हेमंत सोरेन ने जारी किए आदेश

Nisha Bhagat की मौत की होगी CBI जांच, CM हेमंत सोरेन ने जारी किए आदेश

by Preeti Pal 11 November 2026, 9:13 AM IST
11 November 2026, 9:13 AM IST
Nisha Bhagat की मौत की होगी CBI जांच, CM हेमंत सोरेन ने जारी किए आदेश

Nisha Bhagat Death Case: झारखंड की आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत की मौत का मामला अब एक नया मोड़ ले चुका है. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने की सिफारिश की है. मंगलवार को मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अब निशा भगत केस की जांच CBI करेगी और इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं. दरअसल, निशा भगत की मौत के बाद से ही झारखंड की राजनीति में हलचल मची हुई थी. विपक्षी दल बीजेपी और कई सामाजिक कार्यकर्ता लगातार इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे. अब CBI जांच के फैसले के बाद उम्मीद है कि मामले से जुड़े कई सवालों के जवाब सामने आ सकेंगे.

सोशल मीडिया लाइव के बाद मौत

निशा भगत की मौत 6 नवंबर को कथित तौर पर आत्महत्या से हुई थी. इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण किया था, जिसे हजारों लोगों ने देखा. इस दौरान वो काफी परेशान नजर आईं और उन्होंने अपनी तकलीफ खुलकर बताई. निशा ने स्थानीय जमीन माफिया, कुछ सरकारी अधिकारियों और पुलिस की कथित निष्क्रियता पर गंभीर आरोप लगाए थे. उनका कहना था कि पहले शिकायतें करने के बावजूद उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया. उन्होंने पिठोरिया थाने के प्रभारी पर भी शिकायतों को लेकर उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था.

ओवैसी का बड़ा दावा : उत्तराखंड-असम की तरह महाराष्ट्र में भी UCC के बहाने धार्मिक अधिकार छीनने की कोशिश

हर पहलू की जांच

मामले में पुलिस ने अप्राकृतिक मौत (UD) का केस दर्ज किया था. इसके बाद फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने घटनास्थल की जांच की और रिम्स में मेडिकल बोर्ड के जरिए पोस्टमार्टम कराया गया. रांची के ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने कहा था कि निशा की तरफ से लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने से पहले किसी अधिकारी या व्यक्ति की भूमिका पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा. उन्होंने भरोसा दिलाया था कि जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद पूरी जानकारी शेयर की जाएगी.

बीजेपी ने उठाए सवाल

निशा भगत की मौत के बाद बीजेपी ने झारखंड की JMM-कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा था. 7 नवंबर को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी मामले की CBI जांच की मांग की थी. उन्होंने निशा को आदिवासी जमीन, संस्कृति और महिलाओं की सुरक्षा के लिए आवाज उठाने वाली निडर कार्यकर्ता बताया था. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी मामले में नाम लिए गए प्रशासनिक अधिकारियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी. उन्होंने इसे राज्य की कानून-व्यवस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताया और निष्पक्ष जांच पर जोर दिया था. अब CBI जांच की सिफारिश के बाद सबकी नजरें जांच एजेंसी की कार्रवाई पर टिकी हैं. सबसे अहम सवाल यही है कि निशा भगत ने अपने आखिरी सोशल मीडिया संदेश में जिन लोगों और व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए थे, उनकी भूमिका जांच में किस तरह सामने आती है.

News Source: ANI

ई-सिगरेट के जरिए छात्रों को धकेलते थे नशे में, गिरोह का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़े तार

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?