Home Latest News & Updates Stock Market में सुबह का झटका, फिर शानदार वापसी! Sensex-Nifty ने पकड़ी रफ्तार

Stock Market में सुबह का झटका, फिर शानदार वापसी! Sensex-Nifty ने पकड़ी रफ्तार

by Preeti Pal 26 May 2026, 10:35 AM IST (Updated 26 May 2026, 10:36 AM IST)
26 May 2026, 10:35 AM IST (Updated 26 May 2026, 10:36 AM IST)
Stock Market में सुबह का झटका, फिर शानदार वापसी! Sensex-Nifty ने पकड़ी रफ्तार, छोटे शेयर्स ने लूटी महफिल

Stock Market: मंगलवार की सुबह शेयर बाजार ने इन्वेस्टर्स को थोड़ा डराया जरूर, लेकिन कुछ ही घंटों में माहौल पूरी तरह बदल गया. शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी ने जोरदार रिकवरी की. हालांकि, असली चमक छोटे शेयर्स यानी स्मॉलकैप स्टॉक्स में देखने को मिली, जहां कई कंपनियों के शेयर तेजी से दौड़ते दिखे. सुबह बाजार खुलते ही मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर इंडियन मार्केट पर दिखाई दिया. अमेरिका के ईरान पर नए हमलों की खबर से इन्वेस्टर्स थोड़े अलर्ट हुए. इसके बाद निफ्टी 24,000 के नीचे फिसल गया. सेंसेक्स भी करीब 200 पॉइन्ट तक टूट गया. लेकिन जैसे-जैसे ट्रेड आगे बढ़ा, बाजार ने धीरे-धीरे वापसी कर ली.

स्मॉलकैप और मिडकैप का कमाल

निफ्टी 50 करीब 24,070 के आसपास पहुंच गया. वहीं, सेंसेक्स भी शुरुआती नुकसान को रिकवर करके लगभग फ्लैट ट्रेड करता दिखा. सबसे दिलचस्प बात ये रही कि छोटे और मिडकैप शेयर्स में खरीदारी लगातार बनी रही. निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 0.7 प्रतिशत तक चढ़ गया. आईटी, मेटल, टेलीकॉम और बैंकिंग सेक्टर में अच्छी तेजी देखने को मिली. इंफोसिस, हिंडाल्को, कोल इंडिया, ओएनजीसी और इटरनल जैसे शेयर्स ने मार्केट को सपोर्ट दिया. वहीं, दूसरी तरफ मैक्स हेल्थकेयर, सन फार्मा, टाटा कंज्यूमर और भारती एयरटेल जैसे शेयर प्रेशर में रहे.

Share Market Holidays: गुरुवार को NSE, BSE पर ट्रेडिंग नहीं, क्यों मार्केट है बंद? देखें छुट्टियों की लिस्ट

इस शेयर ने दिखाया दम

आज सबसे ज्यादा चर्चा ब्लिस जीवीएस फार्मा के शेयर्स की रही. कंपनी का शेयर करीब 16 प्रतिशत उछलकर दो महीने की सबसे बड़ी तेजी पर पहुंच गया. लगातार 5वें दिन इसमें बढ़त देखने को मिली. ट्रेडिंग वॉल्यूम भी जबरदस्त रहा, जिससे इन्वेस्टर्स की एक्साइटमेंट साफ नजर आई. वहीं, इंडो रामा सिंथेटिक्स ने भी बाजार में तहलका मचा दिया. कंपनी का शेयर करीब 20 प्रतिशत चढ़ गया. ये लगातार तीसरे दिन अपर सर्किट के करीब पहुंचा. खास बात ये रही कि खरीददार तो काफी थे लेकिन बेचने वाले लगभग गायब दिखे.

डिफेंस भी नहीं पीछे

डिफेंस सेक्टर की बड़ी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को भी 608 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं. कंपनी को कम्युनिकेशन इक्विपमेंट, रडार सिस्टम और मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट्स मिले हैं. इससे इन्वेस्टर्स का भरोसा मजबूत हुआ. वहीं, दूसरी तरफ आरवीएनएल यानी रेल विकास निगम लिमिटेड के रिजल्ट ने थोड़ा परेशान किया. कंपनी का चौथी तिमाही का प्रोफिट करीब 59 फीसदी गिर गया. हालांकि, रेवेन्यू में हल्की बढ़त जरूर दर्ज हुई. इन सबके अलावा इंद्रप्रस्थ गैस के शेयरों में भी शानदार तेजी देखने को मिली.

फॉरेन इन्वेस्टर्स की खरीदारी

इस बीच फॉरेन इन्वेस्टर्स यानी एफआईआई ने भारतीय बाजार में खरीदारी जारी रखी. सोमवार को एफआईआई ने करीब 822 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. वहीं, इंडियन इन्वेस्टर्स ने भी लगभग 3,857 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट किया. इससे मार्केट को मजबूती मिली. ग्लोबल मार्केट की बात करें तो कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली. मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ने से ब्रेंट क्रूड 97 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया. वहीं, सोने की कीमतों में हल्की गिरावट आई. देखा जाए तो, आज का दिन भी मार्केट के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. सुबह की गिरावट ने इन्वेस्टर्स की धड़कनें जरूर बढ़ाईं, लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते बाजार ने शानदार वापसी कर ली.

News Source: PTI

US-ईरान डील की उम्मीद से मार्केट में बुल रफ्तार! सेंसेक्स में 1070 की तेजी तो निफ्टी 24000 के पार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?