Home Latest News & Updates BSE Sensex में जोरदार तेजी, Stock Market में मेटल और हेल्थकेयर शेयर्स में दमदार खरीदारी

BSE Sensex में जोरदार तेजी, Stock Market में मेटल और हेल्थकेयर शेयर्स में दमदार खरीदारी

by Preeti Pal
0 comment
BSE Sensex में 550 पॉइन्ट की जोरदार तेजी, Stock Market में मेटल और हेल्थकेयर शेयर्स में दमदार खरीदारी

Stock Market: अगर आप भी शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करते हैं, तो आज का दिन आपके लिए भी सिर घुमाने वाला रहा होगा. आज मेटल और हेल्थकेयर सेक्टर में जबरदस्त खरीदारी देखी गई. हालांकि, कुछ सेक्टर्स ने इन्वेस्टर्स को काफी निराश भी किया.

14 May, 2026

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में BSE सेंसेक्स 550 पॉइन्ट से ज्यादा चढ़ गया. वहीं, निफ्टी 50 भी 23,600 के लेवल के पास पहुंच गया. आज स्टॉक मार्केट में अच्छी-खासी खरीदारी देखने को मिली, खासकर मेटल, हेल्थकेयर, बैंकिंग, पावर और यूटिलिटी सेक्टर के शेयर्स में. हालांकि, आईटी शेयर्स में प्रेशर बना रहा. सुबह लगभग 9:30 बजे सेंसेक्स 461 पॉइन्ट की बढ़त के साथ 75,070 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, निफ्टी 172 अंकों की तेजी के साथ 23,585 के करीब पहुंच गया. बीएसई पर करीब 2,133 शेयर ग्रीन ज़ोन में रहे. इसके अलावा 761 शेयर्स में गिरावट देखी गई. इससे साफ संकेत मिला कि बाजार पर इन्वेस्टर्स का भरोसा मजबूत बना हुआ है.

इन सेक्टर्स ने किया खुश

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मेटल और हेल्थकेयर शेयर्स में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली. बीएसई मेटल इंडेक्स में करीब 1.7 प्रतिशत और हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.5 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई. इसके अलावा पावर और यूटिलिटी सेक्टर में भी अच्छी खरीदारी रही. इंडिया विक्स में करीब 3.5 प्रतिशत की गिरावट आई. हालांकि, आईटी सेक्टर में कमजोरी बनी रही. एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज जैसे दिग्गज शेयरों में गिरावट देखने को मिली. निफ्टी आईटी इंडेक्स लगभग 1 प्रतिशत तक फिसल गया. एक्सपर्ट्स का मानना है कि रुपये की कमजोरी, दुनियाभर में चल रही टेंशन और प्रोफिट बुकिंग की वजह से आईटी शेयर्स दबाव में हैं.

यह भी पढ़ेंःRupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपये में 16 पैसे की मजबूती, एक्सपर्ट ने क्या कहा?

अडाणी का नाम

शेयर मार्केट में सबसे ज्यादा चर्चा अदाणी इंटरप्राइजेज की रही, जिसमें ब्लॉक डील की खबर के बाद 3 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखी गई. खैर, ग्लोबल टेंशन कम होने के हिंट से भारतीय बाजार में मजबूती दिखी. अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड तेजी और एशियाई बाजारों में पॉजिटिव ट्रेड का असर भारत के शेयर बाजार पर देखने को मिला. हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और फॉरेन इन्वेस्टर्स की बिकवाली अब भी चिंता का विषय बनी हुई हैं. ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है, जिससे महंगाई और इम्पोर्ट लागत बढ़ने की आशंका बनी हुई है.

फॉरेन इन्वेस्टर्स का हाल

फॉरेन इन्वेस्टर्स (FII) ने पिछले ट्रेडिंग सेशन में लगभग 4,703 करोड़ रुपये की बिकवाली की. वहीं, घरेलू निवेशकों (DII) ने करीब 5,869 करोड़ रुपये की खरीदारी की. इंडियन इन्वेस्टर्स की मजबूत भागीदारी ने शेयर बाजार को सहारा देने में बड़ी भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ेंः सोना-चांदी खरीदारों को झटका! एक दिन में गोल्ड 10 हजार तो सिल्वर 19000 महंगा; क्या है वजह?

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?