Home Latest News & Updates Stock Market में शानदार तेजी, IT और फार्मा शेयर्स ने बढ़ाई रौनक, 400 पॉइन्ट से ज्यादा उछला Sensex

Stock Market में शानदार तेजी, IT और फार्मा शेयर्स ने बढ़ाई रौनक, 400 पॉइन्ट से ज्यादा उछला Sensex

by Preeti Pal
0 comment
Stock Market में शानदार तेजी, IT और फार्मा शेयर्स ने बढ़ाई रौनक, 400 पॉइन्ट से ज्यादा उछला Sensex

Stock Market: शुक्रवार की सुबह ज्यादातर शेयर मार्केट इन्वेस्टर्स के लिए बढ़िया रही. अगर आप भी इन्वेस्टर हैं, तो जान लें आज किस सेक्टर में हरियाली दिखी और किस में छाई उदासी.

15 May, 2026

शुक्रवार सुबह शेयर बाजार ने इन्वेस्टर्स को शानदार शुरुआत द. BSE सेंसेक्स 400 पॉइन्ट से ज्यादा की तेजी के साथ ट्रेड करता दिखा. वहीं, निफ्टी 50 मजबूती से 23,800 के ऊपर बना रहा. बाजार में सबसे ज्यादा चमक आईटी, मीडिया, फार्मा और एफएमसीजी सेक्टर के शेयर्स में देखने को मिली. वहीं, ऑयल-गैस और पीएसयू बैंकिंग शेयर्स पर दबाव बना रहा. सुबह करीब 10:25 बजे सेंसेक्स 406 अंकों की बढ़त के साथ 75,805 के लेवल पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी भी 134 अंकों की मजबूती के साथ 23,823 के पार ट्रेड करता नजर आया. बाजार में खरीदारी का माहौल साफ दिखाई दिया, जहां बढ़ने वाले शेयरों की संख्या गिरने वाले शेयरों से ज्यादा रही.

इन सेक्टर्स में दिखा दम

आज के ट्रेडिंग सेशन में सबसे ज्यादा दम आईटी सेक्टर में दिख रहा है. Infosys, TCS, Tech Mahindra और HCL Technologies जैसे दिग्गज शेयरों में शानदार खरीदारी देखने को मिली. निफ्टी आईटी इंडेक्स 2 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गया. गुरुवार की बिकवाली के बाद आईटी सेक्टर में आई ये वापसी इन्वेस्टर्स के लिए राहत लेकर आई है. इसके अलावा मीडिया और फार्मा सेक्टर भी आज बाजार के स्टार बने रहे निफ्टी मीडिया इंडेक्स करीब 2.4 प्रतिशत तक उछला. वहीं, फार्मा शेयरों में भी मजबूत तेजी देखने को मिली. एंटरटेनमेंट और हेल्थकेयर कंपनियों में इन्वेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ती नजर आई.

यहां भी दिखी खरीदारी

एफएमसीजी शेयर्स ने भी बाजार को मजबूती दी. रोजमर्रा के सामान बनाने वाली कंपनियों में खरीदारी बढ़ी, जिससे निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स हरे निशान में बना रहा. हालांकि, बाजार की इस तेजी के बीच कुछ सेक्टर दबाव में भी दिखे. ऑयल एंड गैस कंपनियों के शेयर्स में गिरावट देखने को मिली. निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1 प्रतिशत से ज्यादा फिसल गया. इसके अलावा पीएसयू बैंकिंग शेयर भी कमजोर बने रहे. इन्वेस्टर्स की चिंता की सबसे बड़ी वजह लगातार बढ़ती कच्चे तेल की कीमतें रहीं.

यह भी पढ़ेंः BSE Sensex में जोरदार तेजी, Stock Market में मेटल और हेल्थकेयर शेयर्स में दमदार खरीदारी

क्रूड ऑयल का हाल

इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड की कीमत 106 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है. वहींस, डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 101 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रहा है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और समुद्री रास्तों पर सिक्योरिटी प्रोब्लम की वजह से तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है. इसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई दे रहा है. वहीं, मेटल सेक्टर में भी कमजोरी रही. निफ्टी मेटल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करता दिखा. कमोडिटी से जुड़े शेयरों में प्रोफिट बुकिंग का असर नजर आया.

मिडकैप और स्मॉलकैप

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर्स में आज मिला-जुला रुख देखने को मिला. कुछ टाइम तक तेजी दिखाने के बाद कई स्मॉलकैप शेयर्स में दबाव बढ़ गया. वहीं, बीएसई मिडकैप इंडेक्स में HUDCO सबसे बड़ा नुकसान उठाने वाला शेयर रहा. इसमें 7 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई. दूसरी तरफ, ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर और प्रेजिस्टेंट सिस्टम जैसे शेयर में 3 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखी गई और ये मिडकैप के टॉप गेनर्स में शामिल रहे. ऑटो सेक्टर में भी हलचल देखने को मिली. टाटा मोटर्स की पैसेंजर व्हीकल यूनिट के शेयर तिमाही रिजल्ट के बाद 5 प्रतिशत से ज्यादा उछल गए.

दुनियाभर की मार्केट का हाल

ग्लोबल मार्केट से भी भारतीय बाजार को सपोर्ट मिला. अमेरिकी बाजारों में टेक्नोलॉजी और एआई बेस्ड कंपनियों की तेजी के चलते रिकॉर्ड हाई देखने को मिला. एशियाई बाजारों में भी जापान, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया के इंडेक्स मजबूती के साथ कारोबार करते दिखे. इसके अलावा फॉरेन और घरेलू इन्वेस्टर्स की लगातार खरीदारी ने भी बाजार का मूड पॉजिटिव बनाए रखा. वैसे, पिछले ट्रेडिंग सेशन में फॉरेन इन्वेस्टर्स ने 187 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू निवेशकों ने 684 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट किया. देखा जाए तो, शुक्रवार का बाजार इन्वेस्टर्स के लिए एक्साइटिंग ही है.

News Source: PTI

यह भी पढ़ेंः पेट्रोल-डीजल प्रति लीटर 3 रुपये महंगा, जानें किन बड़े कारणों की वजह से बढ़े दाम

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?