Home लाइफस्टाइल कॉर्सेट ब्लाउज के साथ जूलरी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, 5 स्टाइलिंग टिप्स से वेडिंग लुक बनेगा सुपरहिट

कॉर्सेट ब्लाउज के साथ जूलरी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, 5 स्टाइलिंग टिप्स से वेडिंग लुक बनेगा सुपरहिट

by Preeti Pal 13 November 2026, 1:34 PM IST
13 November 2026, 1:34 PM IST
कॉर्सेट ब्लाउज के साथ जूलरी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, 5 स्टाइलिंग टिप्स के साथ आपका वेडिंग लुक भी बनेगा सुपरहिट

Corset Blouse Styling: शादी का सीजन आते ही हर किसी की नजर अपने आउटफिट के साथ-साथ जूलरी पर भी टिक जाती है. आखिर खूबसूरत कपड़े पहनना ही काफी नहीं, सही एक्सेसरीज पूरे लुक में चार चांद लगा देती हैं. इन दिनों इंडियन वेडिंग फैशन में कॉर्सेट ब्लाउज का खूब जलवा है. बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से लेकर फैशन डिजाइनर्स तक इस स्टाइल को फॉलो कर रहे हैं. साड़ी हो, लहंगा हो या फिर धोती स्कर्ट, कॉर्सेट ब्लाउज हर आउटफिट को एक मॉडर्न और ग्लैमरस टच देता है. लेकिन इस स्टाइल के साथ कौन सी जूलरी अच्छी लगेगी? अगर आप भी इस वेडिंग सीजन कॉर्सेट ब्लाउज पहनने की तैयारी कर रही हैं, तो ये 5 जूलरी स्टाइलिंग टिप्स आपके काम आ सकते हैं.

बड़े झुमके

अगर आप चाहती हैं कि आपका लुक पहली नजर में ही सबका ध्यान खींच ले, तो कॉर्सेट ब्लाउज के साथ बड़े झुमके या चांदबालियां ट्राई करें. आप आलिया भट्ट का स्टाइल भी देख सकती हैं. उन्होंने हाउस ऑफ मसाबा के कस्टम कॉर्सेट ब्लाउज के साथ बड़े गोल्डन ईयररिंग्स पहने थे. इस तरह के लुक में गले को खाली रखना बेहतर रहता है, ताकि पूरा फोकस आपके झुमकों पर रहे.

चोकर

अगर आपको थोड़ा रॉयल और क्लासी लुक पसंद है, तो कॉर्सेट ब्लाउज के साथ चोकर नेकलेस पहन सकती हैं. करीना कपूर खान ने मैरून साड़ी और एम्ब्रॉयडर्ड कॉर्सेट के साथ गोल्ड चोकर पहना था, जिसमें एमराल्ड स्टोन लगा था. इस तरह के लुक के लिए कलरफुल स्टोन वाला चोकर अच्छा रहता है.

करीना और रश्मिका के मिरर वर्क लुक ने मचाया धमाल, इस Festive सीजन आप भी दिखेंगी सबसे कमाल

पर्ल जूलरी

अगर आपका कॉर्सेट ब्लाउज आइवरी, शैंपेन या हल्के गोल्डन रंग का है, तो उसके साथ पर्ल जूलरी बेहद खूबसूरत लगेगी. अनन्या पांडे ने शैंपेन गोल्ड आउटफिट के साथ पर्ल नेकलेस पहनकर इसी स्टाइल को बढ़िया तरीके से पेश किया था. आप भी मोती के साथ पोल्की या डायमंड वाली जूलरी पहन सकती हैं.

बाजूबंद

कॉर्सेट ब्लाउज के साथ सिर्फ नेकलेस और ईयररिंग्स ही नहीं, बाजूबंद भी शानदार लगता है. जाह्नवी कपूर ने साड़ी और बनारसी सिल्क कॉर्सेट के साथ पोल्की बाजूबंद और चूड़ियां पहनकर इस स्टाइल को खास बनाया था.

स्टेटमेंट नेकलेस

कई बार पूरे आउटफिट को खास बनाने के लिए सिर्फ एक अच्छा नेकलेस ही काफी होता है. मसाबा गुप्ता ने रंग-बिरंगे स्टोन वाले स्टेटमेंट नेकलेस के साथ अपने इस लुक को पूरा किया था. अगर आपका कॉर्सेट ब्लाउज सिंपल है, तो उसके साथ रूबी, एमराल्ड और दूसरे कलरफुल स्टोन्स वाला बड़ा नेकलेस पहन सकती हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

कॉर्सेट ब्लाउज की खासियत उसका स्ट्रक्चर्ड फिट और खुली नेकलाइन है. ऐसे में जूलरी सिलेक्ट करते हुए आउटफिट का कलर, नेकलाइन और फंक्शन का ध्यान रखें. अगर बड़े झुमके पहन रही हैं तो भारी नेकलेस से बचें. वहीं, चोकर या स्टेटमेंट नेकलेस के साथ हल्के ईयररिंग्स अच्छे रहेंगे.

Banarasi Saree पहनकर जब इन 6 हसीनाओं ने बिखेरा जलवा, दीपिका से आलिया तक के लुक ने जीता दिल

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?