Stock Market Update: सोमवार को शेयर मार्केट ने शानदार शुरुआत करते हुए इन्वेस्टर्स का मूड पूरी तरह बदल दिया. सेंसेक्स करीब 800 पॉइन्ट की तेजी के साथ खुला. वहीं, निफ्टी 23,950 के पार पहुंच गया. स्टॉक मार्केट में ये तेजी अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की उम्मीदों और दुनियाभर के बाजारों से मिले पॉजिटिव हिंट्स की वजह से देखने को मिली. सुबह के ट्रेड में सेंसेक्स 76,000 के ऊपर मजबूती से कारोबार करता दिखा. वहीं, निफ्टी भी 23,900 के ऊपर टिके रहने में सफल रहा. सबसे दिलचस्प बात ये रही कि लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में नजर आए. ऑटो, बैंकिंग, ऑयल एंड गैस, मीडिया, रियल्टी और एनर्जी शेयरों में करीब 1 प्रतिशत तक की तेजी देखी गई.
सबसे ज्यादा समके ये शेयर
बाजार में सबसे ज्यादा चमक ईचर मोटर्स, एलएंडटी, श्रीराम फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और इंटरग्लोब एविएशन जैसे शेयरों में देखने को मिली. वहीं, दूसरी तरफ मैक्स हेल्थकेयर, ओएनजीसी, हिंदाल्को, टीसीएस और बजाज ऑटो जैसे शेयर थोड़े प्रेशर में रहे. इसके अलावा टाटा स्टील के करीब 47.5 लाख शेयर्स की बड़ी ब्लॉक डील ने मार्केट में हलचल मचा दी. हालांकि, शेयर में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं दिखा. यानी ये मामूली बढ़त के साथ 209 रुपये के आसपास ट्रेड करता नजर आया. हैरानी की बात ये है कि टाटा स्टील का शेयर अपने 52 हफ्ते के बाई लेवल से अभी भी करीब 6.5 प्रतिशत नीचे है, लेकिन पिछले साल के लो लेवल से 40 प्रतिशत से ज्यादा ऊपर पहुंच चुका है.
वोडाफोन आइडिया को राहत
टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के लिए सोमवार अच्छी खबर लेकर आया. क्रिसिल ने कंपनी की 35,000 करोड़ रुपये की बैंक सुविधाओं को A-/Stable रेटिंग दी है. इस खबर के बाद शेयर में लगभग 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली. ये अपने 52 वीक हाई लेवल तक पहुंच गया. काफी टाइम से स्ट्रगल कर रहे वोडाफोन आइडिया कंपनी के इन्वेस्टर्स के लिए ये खबर राहत देने वाली है.
Gold Silver Rate: चांदी में 1600 रुपये की तेजी, तो सोना हुआ धड़ाम, जानें गोल्ड-सिल्वर का ताजा भाव
प्रीमियर एनर्जीज
सोलर सेक्टर की कंपनी प्रीमियर एनर्जीज के करीब 2.15 करोड़ शेयरों की ब्लॉक डील हुई. इसकी कुल कीमत 2055 करोड़ रुपये से ज्यादा रही. यही वजह है कि आज शेयर में उतार-चढ़ाव के बाद तेजी देखने को मिली. ग्रीन एनर्जी सेक्टर में बढ़ती दिलचस्पी की वजह से इन्वेस्टर्स की नजरें इस कंपनी पर बनी हुई हैं.
सोने और तेल की कीमत
इंटरनेशनल मार्केट में अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते होने की उम्मीद का असर कमोडिटी बाजार में भी दिखा. कच्चे तेल की कीमतें दो हफ्ते के निचले लेवल पर पहुंच गईं. ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गया. इससे भारत जैसे तेल इम्पोर्टर देशों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ी है. वहीं, दूसरी तरफ डॉलर कमजोर होने से सोने की कीमतों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली.
रुपये में मजबूती
भारतीय रुपया भी सोमवार को मजबूत होकर खुला. डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे मजबूत होकर 95.35 पर पहुंच गया. तेल की कीमतों में गिरावट और ग्लोबल मार्केट में पॉजिटिविटी का फायदा भारतीय करेंसी को मिला. इसके अलावा आज मार्केट में कई बड़ी कंपनियों के रिजल्ट आने वाले हैं. इनमें आदित्य बिड़ला फैशन, अमारा राजा एनर्जी, पाइन लैब्स, एनबीसीसी, सुजलॉन एनर्जी और रेल विकास निगम जैसी कंपनियां शामिल हैं. इन कंपनियों के रिजल्ट आने के बाद मार्केट में और हलचल देखने को मिल सकती है.
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियां में 6 का 74111 करोड़ बढ़ा मार्केट कैप, देखिए Full List
News Source: PTI
