Home Latest News & Updates ट्रंप ने पोस्ट किया बम, तो ईरानी सलाहकार ने भी दिखाई तबाही, X पर चल रही अलग लेवल की लड़ाई

ट्रंप ने पोस्ट किया बम, तो ईरानी सलाहकार ने भी दिखाई तबाही, X पर चल रही अलग लेवल की लड़ाई

by Neha Singh 25 May 2026, 10:32 AM IST
25 May 2026, 10:32 AM IST
Trump Bomb Post

US-Iran Social Media War: अमेरिका-ईरान युद्ध के बारे में कोई भी पक्की बात कहना गलत साबित हो सकता है. क्योंकि खुद राष्ट्रपति ट्रंप अपने मूड के हिसाब से बयान बदलते रहते हैं. कभी वे जल्द ही जंग खत्म होने की बात कहते तो कभी ईरान पर हमला करने की धमकी दे देते हैं. दोनों देशों के बीच युद्ध सिर्फ हथियारों से नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी युद्ध लड़ा जा रहा है. युद्ध शुरू होने के बाद से सोशल मीडिया पर ट्रंप और ईरानी नेताओं के बीच कई बार तीखे वार-पलटवार हुए हैं. इस बार ट्रंप और सुप्रीम लीडर के सलाहकार इब्राहिम अजीजी ने तस्वीरों के जरिए एक दूसरे पर हमला किया है.

तस्वीरों से हमला

ट्रंप ने ट्रुथ पर बम की तस्वीर की पोस्ट की है. ट्रंप की फोटो में एक फाइटर जेट दिख रहा है जिसके बेस पर एक बड़ा बम बंधा हुआ है. बम के ऊपर एक सीधा मैसेज है- “इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!” ट्रंप की फोटो को तेहरान के लिए एक खुली चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे पता चलता है कि अगर वे डील के लिए नहीं माने तो, अमेरिका ईरान पर बमबारी कर सकता है.

इसके बाद सलाहकार इब्राहिम अजीजी ने ट्रंप के पोस्ट पर तुरंत जवाब दिया. उन्होंने एक्स अकाउंट पर ट्रंप के पोस्ट को टैग किया और लिखा “यू आर वेलकम”. अजीजी ने एक फोटो भी पोस्ट की जिसमें पूरी तरह से तबाह और जला हुआ मिलिट्री मलबा दिख रहा था. इस तस्वीर के भी अलग मायने हैं.

तस्वीर का मतलब क्या है

दरअसल, इस फोटो में अप्रैल 2026 की शुरुआत में ईरान में हुए U.S. मिलिट्री रेस्क्यू ऑपरेशन का मलबा दिख रहा है. ईरान का दावा है कि यह प्लेन गिरे हुए अमेरिकी फाइटर पायलट को बचाने के मिशन पर आए थे. ट्रांसपोर्ट प्लेन दक्षिणी इस्फहान में नरम रेत में फंस गए थे और बाद में U.S. सेना ने उन्हें नष्ट कर दिया ताकि ईरानी अधिकारी उन्हें पकड़ न सकें. मलबे में दो MC-130J ट्रांसपोर्ट प्लेन और शायद दूसरे मिलिट्री एयरक्राफ्ट भी शामिल हैं. अजीजी ने जाहिर तौर पर ट्रंप को चिढ़ाने के लिए यह फोटो पोस्ट की.

कहां पहुंची बातचीत

रविवार को डोनाल्ड ट्रंप ने जानकारी दी थी कि ईरान और यूएस के बीच डील अपने आखिरी चरण में है और जल्द ही जंग खत्म हो जाएगी. उन्होंने कहा था एक एग्रीमेंट पर काफी हद तक बातचीत हो चुकी है. डील के आखिरी पहलुओं और डिटेल्स पर अभी बात हो रही है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी. एग्रीमेंट के कई दूसरे एलिमेंट्स के अलावा, होर्मुज स्ट्रेट को भी खोला जाएगा.” इसके बाद उन्होंने बम की तस्वीर पोस्ट की. अब देखना होगा कि ईरान-अमेरिका की यह डील कब तक और किन शर्तों पर होती है.

जल्द खत्म होगी जंग और खुलेगा स्ट्रेट होर्मुज, काफी हद तक हो चुकी बात, ट्रंप ने दिया बड़ा अपडेट

News Source: X

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?