Home Latest News & Updates Share Market : भारत-पाक के बढ़ते संघर्ष से फिसला Share बाजार, खुलते ही रेड जोन में पहुंचा कारोबार

Share Market : भारत-पाक के बढ़ते संघर्ष से फिसला Share बाजार, खुलते ही रेड जोन में पहुंचा कारोबार

by Live Times 9 May 2025, 10:45 AM IST (Updated 12 May 2025, 4:30 PM IST)
9 May 2025, 10:45 AM IST (Updated 12 May 2025, 4:30 PM IST)
Share Market Update: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच वैश्विक बाजारों में कमजोरी दिखी, जिससे भारतीय बाजार पर भी असर हुआ.

Share Market Amid War Tensions : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष का असर शेयर बाजार पर भी दिखाई दे रहा है. जहां मार्केट खुलने के बाद ही बिखर गया है.

Share Market Amid War Tensions : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब शेयर मार्केट पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन दोनों ही सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ रेड जोन में खुलें. जहां, एक तरफ 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बिखरकर 78,968 के लेवल पर आ गया तो वहीं निफ्टी भी करीब 200 अंक की गिरावट देखी गई है. इस बीच Reliance के शेयर से लेकर Tata Stock तक के शेयर रेड जोन में कारोबार करते नजर आए हैं.

गिरावट की ये है बड़ी वजह

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट की वजह कोई ग्लोबल टैंशन नहीं है बल्कि भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे हमले हैं. वहीं, विदेशी शेयरों की बात करें तो जापान के Nikkei से लेकर Gift Nifty के शेयर तक ग्रीन जोन में ट्रेड कर रहे हैं. सेंसेक्स अपने पिछले बंद 80,334.81 के मुकाबले गिरावट के साथ 78,968 के स्तर से व्यापार की शुरुआत की है. हालांकि, कुछ समय के बाद सेंसेक्स 700 अंक गिरकर 79,633 पर कारोबार करता नजर आया.

यह भी पढ़े: हम युद्ध के बीच में नहीं पड़ेंगे, उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने भारत और पाक के बढ़ते तनाव के बीच दिया बयान

इन शेयरों में भारी गिरावट

इस बीच शेयर मार्केट में जिन शेयरों में गिरावट देखी गई है उनमें ICICI बैंक के शेयर 2 फीसदी, पावर ग्रिड के शेयर जोकि 3 प्रतिशत, Reliance कंपनी के शेयर में 1.30 प्रतिशतM, HUL के शेयर में 1.50%, और HDFC बैंक के शेयर में 1.21 फीसदी फिसलकर व्यापार कर रहे थे. वहीं मिडकैप की कंपनियों की बात करें तो इंडियन होटल के शेयर में 3.79%, RVNL के शेयर में 2.87 प्रतिशत, NHPC के शेयर में 2.69 फीसदी और UCO बैंक के शेयरों में 2.50% की गिरावट आई है.

कल भी फिसला था बाजार

बीते एक दिन पहले भी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई थी. इसकी शुरुआत पहले तो उतार-चढ़ाव के बीच हुई लेकिन पाकिस्तान के ड्रोन पहलों के बाद से बाजार आखिरी कुछ घंटों में बुरी तरह से टूट गया. कल जहां SENSEX ने 411.97 अंक की फिसलन
के साथ 80,334.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 140.60 अंक टूटकर 24,273.80 पर बंद हुआ.

यह भी पढ़े: सिस्टिन चैपल की चिमनी से निकला सफेद धुआं, नए पोप का हुआ एलान; जानें कौन हैं?

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?