Home लाइफस्टाइल हल्दी फंक्शन का आउटफिट खरीदने में ना करें जल्दी, पहले देख लें ये 8 खूबसूरत लहंगे-सूट और साड़ी

हल्दी फंक्शन का आउटफिट खरीदने में ना करें जल्दी, पहले देख लें ये 8 खूबसूरत लहंगे-सूट और साड़ी

by Preeti Pal 9 May 2025, 10:25 AM IST (Updated 12 July 2025, 1:26 PM IST)
9 May 2025, 10:25 AM IST (Updated 12 July 2025, 1:26 PM IST)
हल्दी फंक्शन का आउटफिट खरीदने में ना करें जल्दी, पहले देख लें ये 8 खूबसूरत लहंगे-सूट और साड़ी

Outfits for Haldi Ceremony: आज आपके लिए कुछ पीले रंग के खूबसूरत आउटफिट्स लेकर आए हैं. इन्हें आप हल्दी सेरेमनी में पहनकर जाएंगी और गजब लगेंगी.

09 May, 2025

Outfits for Haldi Ceremony: शादी के सभी फंक्शन हर लड़की और उसके करीबियों के लिए हास होते हैं. अगर आप इस वेडिंग सीजन दुल्हन बनने वाली हैं या फिर किसी खास की हल्दी सेरेमनी अटेंड करने वाली हैं तो फिर शॉपिंग भी कर रही होंगी? ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे एथनिक आउटफिट्स का कलेक्शन लेकर आए हैं, जिन्हें आप हल्दी फंक्शन में पहन सकती हैं. ये आउटफिट्स ना सिर्फ दुल्हन बल्कि उसकी सहेलियों और बहनों के लिए भी परफेक्ट हैं.

कुर्ती विद स्कर्ट

प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई की हल्दी सेरेमनी में पीले रंग की शॉर्ट कुर्ती और स्कर्ट का कॉम्बिनेशन पहना था. गर्मी के मौसम में हल्दी फंक्शन के लिए उनका ये लुक बेस्ट है.

सीक्वेंस साड़ी

आप हल्की के फंक्शन में कृति सेनन की तरह सीक्वेंस साड़ी भी पहन सकती हैं. एक्ट्रेस ने अपने लुक को क्लासी बनाने के लिए साड़ी के साथ पर्ल ब्लाउज पहना.

अनारकली सूट

हॉल्टर नेक येलो अनारकली सूट पहनकर जैस्मिन भसीन भी परफेक्ट हल्दी फंक्शन वाइब दे रही हैं. आप भी एक्ट्रेस जैसा लुक आसानी से क्रिएट कर सकती हैं.

शरारा सूट

अगर आप अपने हल्दी फंक्शन को खास बनाना चाहती हैं तो फिर साड़ी और लहंगे की बजाय इस तरह का शरारा सूट भी पहन सकती हैं. इसमें आप घंटों तक कंफर्टेबल भी रहेंगी.

यह भी पढ़ेंः मदर्स डे पर मां को दें सोने के झुमके, तोहफा देखते ही उनके चेहरे पर आ जाएगी प्यारी सी मुस्कान

मोगरा लुक

मुकेश अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने अपने हल्दी लुक के लिए डिजाइनर अनामिका खन्ना का आउटफिट पहना था. उन्होंने दुपट्टे पर असली मोगरे के फूलों का काम किया था.

अनारकली विद सलवार

मनीषा कोइराला का ये लुक भी हल्दी फंक्शन के लिए बढ़िया है. उन्होंने एक शॉर्ट अनारकली कुर्ती को मैचिंग कलर की सलवार के साथ पेयर किया था.

प्लाजो सूट

एक्ट्रेस हिना खान भी पीले रंग के प्लाजो सूट सेट में बहुत अच्छी लग रही हैं. उनका ये सूट भी हल्दी के फंक्शन पर पहनने के लिए परफेक्ट है. आप स्टाइलिंग के लिए उनके लुक से आइडिया ले सकती हैं.

घरारा सूट

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी हमेशा से ही अपने रॉयल लुक्स के लिए फेमस रही हैं. यहां भी वो पीले रंग के घरारा सूट में बला की खूबसूरत लग रही हैं.

यह भी पढ़ेंः खूब ट्रेंड में हैं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के ये 8 लहंगे, मेहंदी से लेकर शादी और संगीत के लिए भी हैं परफेक्ट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?