Home Latest News & Updates सेंसेक्स में 550 अंकों से अधिक की तेजी, निफ्टी 24500 के पार, जानें किस शेयर में उछाल और किसमें गिरावट

सेंसेक्स में 550 अंकों से अधिक की तेजी, निफ्टी 24500 के पार, जानें किस शेयर में उछाल और किसमें गिरावट

by Amit Dubey 3 August 2026, 10:06 AM IST (Updated 3 August 2026, 10:08 AM IST)
3 August 2026, 10:06 AM IST (Updated 3 August 2026, 10:08 AM IST)
Share Market Today

Share Market Today: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी रहती है. इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं. इस बीच आज सोमवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान में खुला है. स्टॉक एक्सचेंज की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 550 अंकों से अधिक की तेजी दिखी है. वहीं, निफ्टी 24500 के पास कारोबार करते हुए दिखा.

जी हां, भू-राजनीतिक तनाव में कमी के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई. आइए अब जानते हैं कि सेंसेक्स और निफ्टी की हालिया चाल क्या है. इसके साथ ही जानेंगे कि सेंसेक्स के शीर्ष 30 शेयरों में से किसमें तेजी और किसमें सुस्ती दिखी है.

सेंसेक्स की चाल

आज सोमवार को मार्केट खुलते ही सेंसेक्स हरे निशान में 78,883.34 के लेवल पर कारोबार करते हुए दिखा. यह शुक्रवार यानी कि बीते कारोबारी सत्र में 78,094.64 के लेवल पर बंद हुआ था. आज मार्केट खुलने के कुछ देर बाद यानी 9 बजकर 30 मिनट पर सेंसेक्स 0.71 फीसदी के उछाल के साथ कारोबार कर रहा था. यह 551.38 अंकों की तेजी के साथ हरे निशान में 78,646.02 के स्तर पर ट्रेड करता हुआ दिखा.

सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में तेजी

सेंसेक्स के शीर्ष 30 शेयरों में से 27 शेयरों में तेजी दिखी और यह हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. साढ़े नौ बजे के आसपास आईटीसी में 3.88 फीसदी का उछाल दिखा. यह हरे निशान में 291.85 के लेवल पर ट्रेड करता हुआ दिखा. बजाज फाइनेंस में 2.60 प्रतिशत की तेजी दिखी और यह 1171.35 पर कारोबार कर रहा था.

इनके अलावा इंडिगो में 2.49 फीसदी, टीसीएस में 1.20 फीसदी, एल एंड टी में 1.10 फीसदी, एशियन पेंट्स में 1.07 फीसदी, इटरनल में 1.04 फीसदी, इंफोसिस में 1.01 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.96 प्रतिशत और एक्सिस बैंक में 0.88 फीसदी की तेजी दिखी.

गिरावट वाले शेयरों में भारती एयरटेल, मारुति और सन फार्मा शामिल रहे. इनमें क्रमश: 0.31 फीसदी, 1.93 फीसदी और 2.31 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

निफ्टी 24500 के पास

अब बात 50 शेयरों वाले निफ्टी की करेंगे. शुक्रवार को यह 24,383.60 के लेवल पर कारोबार करते हुए बंद हुआ था. आज सोमवार को उछाल के साथ यह 24,572.70 के स्तर पर खुला. आज 9 बजकर 31 मिनट पर निफ्टी में 0.68 फीसदी की तेजी दिखी और यह 165.70 अंकों के उछाल के साथ हरे निशान में 24,549.30 के लेवल पर कारोबार करते हुए दिखा.

शुक्रवार को बाजार की चाल

शुक्रवार को 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 166.49 अंक या 0.21 प्रतिशत बढ़कर 78,094.64 पर बंद हुआ था. इसमें 16 शेयर बढ़त के साथ और 14 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. दिन के दौरान, यह 344.1 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 78,272.25 तक पहुंच गया था.

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 का M-Cap ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस को सबसे अधिक मुनाफा

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?