Home Latest News & Updates सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 का M-Cap ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस को सबसे अधिक मुनाफा

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 का M-Cap ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस को सबसे अधिक मुनाफा

by Amit Dubey 2 August 2026, 1:04 PM IST
2 August 2026, 1:04 PM IST
Sensex Top 10 M Cap Companies

Sensex Top 10 M Cap Companies: शुक्रवार को शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए थे. ये तीन हफ्ते से ज्यादा के उच्चतम स्तर पर पहुंचे थे. इसकी वजह बजाज फाइनेंस में जबरदस्त तेजी और विदेशी फंड का आना था.

इस बीच आग रविवार को मार्केट कैप के हिसाब से सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों के साप्ताहिक आंकड़े आएं हैं. इनमें से कुल 9 कंपनियों के मार्केट कैप में 2.51 लाख करोड़ की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, बजाज फाइनेंस को सबसे अधिक मुनाफा हुआ है.

बजाज फाइनेंस को सबसे अधिक फायदा

सेंसेक्स की 10 बड़ी कंपनियों में से पिछले हफ्ते बजाज फाइनेंस को सबसे अधिक मुनाफा हुआ है. इसका मार्केट कैप 80,345.97 करोड़ रुपये बढ़कर 7,10,817.51 करोड़ रुपये हो गया है.

बता दें कि सेंसेक्स में शामिल शेयरों में, शुक्रवार को बजाज फाइनेंस में 8.11 प्रतिशत की तेजी आई. कंपनी ने गुरुवार को जून तिमाही (FY27) के लिए टैक्स के बाद कंसोलिडेटेड मुनाफे (PAT) में साल-दर-साल 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी की रिपोर्ट दी थी, जो 6,081 करोड़ रुपये रहा. यह बढ़ोतरी कोर इनकम में वृद्धि और एसेट क्वालिटी में सुधार के कारण हुई.

भारती एयरटेल समेत इन कंपनियों का बढ़ा मार्केट कैप

भारती एयरटेल की बात करें तो इसके मार्केट कैप में 44,959.50 करोड़ रुपये की बढ़त हुई है. अब यह 12,30,005.63 करोड़ रुपये हो गया है. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का मार्केट कैप 40,414.03 करोड़ रुपये बढ़कर 8,55,894.78 करोड़ रुपये हो गया है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज की बात करें तो इसका मार्केट कैप 39,447.35 करोड़ रुपये बढ़कर 17,69,108.79 करोड़ रुपये हो गया है. लार्सन एंड टुब्रो का मार्केट कैप 21,096.80 करोड़ रुपये बढ़कर अब 5,41,844.69 करोड़ रुपये हो गया है. एसबीआई की बात करें तो इसका मार्केट कैप 10,845.97 करोड़ रुपये बढ़कर 9,47,799.81 करोड़ रुपये हो गया है.

एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 8,164.73 करोड़ रुपये बढ़कर 11,52,150.63 करोड़ रुपये हो गया है. एलआईसी का मार्केट कैप 4,427.49 करोड़ रुपये बढ़कर 5,37,435.05 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 1,660.37 करोड़ रुपये बढ़कर 10,29,878.30 करोड़ रुपये हो गया है.

हिंदुस्तान यूनिलीवर को नुकसान

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से इस हफ्ते केवल हिंदुस्तान यूनिलीवर को ही नुकसान हुआ है. इसका मार्केट कैप पहले से कम हो गया है. हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 10,326.46 करोड़ रुपये घटा है. अब यह 4,93,602.13 करोड़ रुपये हो गया है.

शुक्रवार को बाजार की चाल

शुक्रवार को 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 166.49 अंक या 0.21 प्रतिशत बढ़कर 78,094.64 पर बंद हुआ था. इसमें 16 शेयर बढ़त के साथ और 14 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. दिन के दौरान, यह 344.1 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 78,272.25 तक पहुंच गया था.

वहीं, 50 शेयरों वाला NSE निफ्टी 66.45 अंक या 0.27 प्रतिशत बढ़कर 24,383.60 के स्तर पर बंद हुआ था.

शेयर बाजार में कैसे करें निवेश? डीमैट अकाउंट से लेकर स्टॉक खरीदने तक, जानें आसान तरीका

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?