Home Latest News & Updates बड़ी गिरावट! दो दिनों में ₹12000 सस्ती हुई चांदी, सोना 1.46 लाख के नीचे; जानें गोल्ड-सिल्वर का ताजा भाव

बड़ी गिरावट! दो दिनों में ₹12000 सस्ती हुई चांदी, सोना 1.46 लाख के नीचे; जानें गोल्ड-सिल्वर का ताजा भाव

by Amit Dubey 11 June 2026, 3:17 PM IST (Updated 11 June 2026, 4:32 PM IST)
11 June 2026, 3:17 PM IST (Updated 11 June 2026, 4:32 PM IST)
Gold Silver Rate Today

Gold Silver Rate Today: पश्चिम एशिया में जारी तनाव कम होता हुआ नहीं दिख रहा है. ईरान और अमेरिका ने एक बार फिर से एक-दूसरे के खिलाफ हमले शुरू कर दिए हैं. इस बीच दुनिया के कई बाजारों, भारतीय रुपयों, कच्चे तेल समेत इसके असर गोल्ड-सिल्वर के भाव पर भी दिख रहे हैं. एक समय था जब गोल्ड का भाव प्रति 10 ग्राम 1 लाख 60 हजार से ऊपर चला गया था और चांदी की कीमत प्रति किलो 3 लाख के आसपास पहुंच गई थी, लेकिन अब इसमें भारी गिरावट देखी जा रही है. इसका एक कारण भारतीयों के द्वारा पीएम मोदी की अपील पर सोने-चांदी की खरीदारी को न करना भी बताया जा रहा है.

इस बीच बीते दो दिनों में एक किलो चांदी के भाव में 12 हजार रुपये से अधिक की गिरावट आई है. वहीं, सोना भी प्रति दस ग्राम 1 लाख 46 हजार रुपये से नीचे आ गया है. आइए अब ताजा भाव को जानते हैं.

सोने के भाव में 7000 रुपये की गिरावट

सबसे पहले हम बात हम गोल्ड की करेंगे. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आज 11 जून गुरुवार को 24 कैरेट वाले दस ग्राम सोने का भाव 1 लाख 45 हजार 584 रुपये है. 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 33 हजार 335 रुपये जबकि 18 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 9 हजार 188 रुपये है. 10 जून को 24 कैरेट वाले दस ग्राम सोने का भाव 1 लाख 48 हजार 429 रुपये था. 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 35 हजार 961 रुपये जबकि 18 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 11 हजार 322 रुपये था.

वहीं, आज से दो दिन पहले यानी 9 जून को 24 कैरेट वाले दस ग्राम सोने का भाव 1 लाख 52 हजार 584 रुपये था. 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 39 हजार 767 रुपये जबकि 18 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 14 हजार 438 रुपये था. बीते दो दिनों में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने के भाव में 7000 रुपये की गिरावट आई है.

दो दिनों में ₹12000 सस्ती हुई चांदी

अब बात सिल्वर यानी कि चांदी की करते हैं. 9 जून को एक किलो चांदी की कीमत 2 लाख 45 हजार 607 रुपये थी. वहीं, 10 जून को इसकी कीमत 2 लाख 36 हजार 280 रुपये प्रति एक किलो हो गई. अब बात आज यानी कि 11 जून की करते हैं. आज गुरुवार को एक किलो चांदी के भाव में 9 तारीख से तुलना करने पर 12 हजार से अधिक की गिरावट आई है. यह अभी 2 लाख 33 हजार 540 रुपये प्रति एक किलो पर कारोबार कर रही है.

एक ग्राम सोने की कितनी कीमत?

अब बात हम एक ग्राम सोने की करेंगे. 24 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत अभी 14 हजार 558 रुपये है. 22 कैरेट वाले एक ग्राम सोने का भाव 13 हजार 336 रुपये और 18 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 10919 रुपये है. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इन कीमतों में भी कोई मेकिंग चार्ज और जीएसटी लागू नहीं है. इनके जुड़ते ही गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में बढ़त दिख सकती है.

Rupee vs Dollar: ईरान-अमेरिकी जंग ने बढ़ाई चिंता, रुपये में 32 पैसे की गिरावट; क्या बोले एक्सपर्ट?

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?